70वीं बीपीएससी की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली, 7 मार्च को फिर होगी बहस

News Saga Desk

पटना। 70वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर उसे फिर से आयोजित किए जाने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई एक बार फिर से टल गई है। अब इस मामले की सुनवाई आगामी 7 मार्च को पटना हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार की खंडपीठ करेगी। बता दें कि याचिका में मांग की गई है कि BPSC  की परीक्षा में धांधली की गई है। इसके कारण इसे रद्द कर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए।

एक्टिंग चीफ जस्टिस की खंडपीठ में होगी सुनवाई

जानकारी हो कि इस मामले की पहले सुनवाई पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश अरविंद सिंह चंदेल की खंडपीठ में हो रही थी। लेकिन अब यह सभी याचिकाएं एक्टिंग चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार की खंडपीठ द्वारा सुनी जाएंगी। गौरतलब है कि यह मामला पहले सुप्रीम कोर्ट तक गया था। लेकिन कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को पटना हाईकोर्ट जाने की सलाह दी और याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद अभ्यर्थियों के एक समूह ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर परीक्षा को दोबारा आयोजित करने की मांग की थी।

परीक्षा परिणाम किया गया घोषित

हालांकि, कोर्ट ने BPSC  के परिणाम को रोकने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद BPSC  ने 70वीं पीटी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा में कुल 328,990 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें 21,581 अभ्यर्थी सफल हुए। BPSC  ने 45 दिनों के भीतर परिणाम घोषित किया था। जबकि परीक्षा को रद्द करने की मांग के बावजूद यह परिणाम जारी किया गया।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More