बिहार विधानसभा में RJD का प्रदर्शन,  हरे रंग का टी-शर्ट पहनकर पहुंचे विधायक 

News Saga Desk

पटना। बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है, और इस दौरान मंगलवार को आरजेडी के विधायक एक अनोखे ड्रेस कोड में विधानसभा पहुंचे। अधिकांश विधायक हरी टी-शर्ट पहनकर आए, जिन पर कई स्लोगन लिखे थे।

इनमें “जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी”, “बिहार के नए आरक्षण कानून में 9वीं सूची में डालो”, “दलित-पिछड़ों की हकमारी बंद करो” जैसे नारे थे। इन विधायक दल ने तख्तियां लेकर बिहार विधानसभा के द्वार पर प्रदर्शन किया और फिर विधानसभा परिसर में मार्च निकाला। इस दौरान आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि इफ्तार में कांग्रेस के कई विधायक आए थे और उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पीएम ने जो वादे किए थे, वे सब जुमला साबित हुए और जनता सब जानती है। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि लालू यादव की इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के नेता शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि राजद के साथी ही कन्नी काट गए हैं।

विधानसभा में विपक्ष लगातार अपराध, नौकरी और आरक्षण के मुद्दों पर नीतीश सरकार पर हमला बोल रहा है। आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं, क्योंकि आज वित्त मंत्रालय के प्रभारी मंत्री सम्राट चौधरी कैग रिपोर्ट पेश करेंगे। इसके अलावा सरकार आज दो महत्वपूर्ण बिल भी पास करवाएगी।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More