बिहार में सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत, शादी की रस्म कर पत्नी के साथ लौट रहे थे दिल्ली 

News Saga Desk

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पवन प्रकाश पाठक की मौत हो गई। हादसा मंगलपुर पुल के पास हुआ, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी ऋचा शांडिल्य और कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

शादी के बाद पत्नी के साथ लौट रहे थे दिल्ली

जानकारी के मुताबिक, पवन प्रकाश पाठक की 2 महीने पहले बेतिया की ऋचा शांडिल्य से शादी हुई थी। गुरुवार को ‘दोंगा’ रस्म के बाद दोनों एक किराए की कार से गोरखपुर जा रहे थे, जहां से उन्हें बस द्वारा दिल्ली लौटना था। इसी दौरान जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के पास यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन बेतिया पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। जादोपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पत्नी और ड्राइवर को डायल 112 की मदद से गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। डायल 112 के एसआई मंगल कुमार ने बताया कि ट्रक द्वारा कार को धक्का मारे जाने से यह दुर्घटना हुई। मामले की जांच जारी है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More