नालंदा के DTO अनिल दास के ठिकानों पर SUV का छापा, पटना में भी रेड; जानें क्या है पूरा मामला

News Saga Desk

नालंदा। बिहार में एक बार फिर गलत तरीके से संपत्ति बनाने वाले एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस बार कार्रवाई सामान्य लोक सेवक नहीं, बल्कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के एक बड़े अधिकारी के खिलाफ की जा रही है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार दास के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी नालंदा में उनके आवास और कार्यालय के साथ-साथ पटना में उनके निजी आवास पर भी की जा रही है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। अनिल कुमार दास मुजफ्फरपुर में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के रूप में लंबे समय तक सेवा दे चुके हैं। उनकी संपत्ति के मामले में हो रही इस छापेमारी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।


Read More News

खगड़िया में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, 3 बच्चे घायल, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया के अमनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत और 3 बच्चे घायल हुए।...

Read More