बिहार में शराबबंदी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, सरकार बनने पर ताड़ी को करेंगे कानून से बाहर 

News Saga Desk

बिहार। बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह से विफल साबित हुआ है। उनका आरोप है कि यह कानून न सिर्फ गरीबों की तबाही का कारण बन गया है। बल्कि पुलिस के लिए दमन का एक बड़ा हथियार भी बन चुका है।

ताड़ी को किया जाएगा शराबबंदी कानून से बाहर

बता दें कि तेजस्वी यादव ने इस मौके पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर 2025 में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर कर दिया जाएगा। उनका मानना है कि ताड़ी प्रदेश की बड़ी आबादी के लिए जीविका का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इसे इस कानून से बाहर रखना आवश्यक है। 

इसके साथ ही तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने नीतीश को “थका-हारा मुख्यमंत्री” करार दिया। उनका कहना था कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास रुका हुआ है। साथ ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी निराशाजनक हो गई है। तेजस्वी यादव का यह बयान बिहार की राजनीतिक हलचलों को एक नई दिशा दे सकता है। 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More