बिहार में ट्रिपल मर्डर, सनकी आशिक ने पहले बाप-बेटी को मारी गोली; फिर खुद भी की आत्महत्या

News Saga Desk

भोजपुर।  बिहार के भोजपुर जिले के आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां एक सिरफिरे युवक ने एक युवती और उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है। घटना आरा रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर हुई।

मृतकों की पहचान अनिल सिंह और उनकी बेटी आयुषी कुमारी के रूप में हुई है। वहीं आत्महत्या करने वाले युवक का नाम 20 वर्षीय अमन कुमार था। तीनों मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। 

पुलिस के अनुसार अमन कुमार आयुषी से एकतरफा प्रेम करता था। मंगलवार को जब आयुषी अपने किसी करीबी के साथ दिल्ली जाने वाली थी, तब अमन स्टेशन पहुंचा और ओवरब्रिज पर गोलीबारी कर दी। उसने पहले आयुषी और उसके पिता अनिल सिंह की हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी भोजपुर, नवादा थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। भोजपुर एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी लग रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More