केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की दिनदहाड़े हत्या, जानिए कहां का है मामला

News Saga Desk

भागलपुर। बिहार से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां भागलपुर में गुरुवार सुबह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि राज्य में अपराध के बढ़ते ग्राफ को लेकर पहले ही विपक्षी दल सरकार को घेर रही है। ऐसे में प्रदेश में इतनी बड़ी घटना का होना चिंता का विषय है। घटना जिले के नवगछिया के जगतपुर गांव की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री नित्यानंद राय के भांजों जयजीत यादव और विकल यादव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें फायरिंग हो गई। वहीं, इसी बीच गोली लगने से विकल यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि केंद्रीय मंत्री के दूसरे भांजे जयजीत यादव की स्थिति गंभीर है। बताया जा रहा है कि इस घटना में नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगी है।

बताया गया कि घटना के बाद दोनों घायल मां-बेटे को इलाज के लिए भागलपुर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जयजीत की हालत नाजुक बनी हुई है। इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई। हालांकि, अब तक घटना के संबंध में राज्यमंत्री नित्यानंद राय या उनके परिवार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More