बिहार राजनीति: JDU को बड़ा झटका, दो बार के विधायक कद्दावर नेता ने थामा RJD का दामन

News Saga Desk

पटना। सोमवार को सुंदर बाड़ी स्थित किसान कॉलेज में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के समक्ष जदयू छोड़कर राजद की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक मुजाहिद आलम दो बार जदयू की टिकट पर विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2010 में कोचाधामन विधानसभा सीट से एनडीए गठबंधन के तहत जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन राजद के उम्मीदवार अख्तरुल इमान से हार गए। साल 2014 के उप चुनाव में मुजाहिद आलम ने जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ा, जब जदयू का बीजेपी से गठबंधन टूट गया था।

इस बार वे चुनाव जीतने में सफल रहे, जबकि कांग्रेस के सादिक समदानी दूसरे और राजद के इंतखाब आलम बबलू तीसरे स्थान पर रहे। 2015 में महागठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़कर उन्होंने एआईएमआईएम के उम्मीदवार अख्तरुल इमान को हराया।

हालांकि, 2020 के चुनाव में मुजाहिद आलम फिर से हार गए, जब वे एनडीए गठबंधन से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़े थे। एआईएमआईएम के हाजी इजहार अशर्फी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब हाजी इजहार अशर्फी राजद में शामिल हो चुके हैं और महागठबंधन की सरकार बनी है। इस बीच, मुजाहिद आलम ने स्पष्ट किया है कि वे कोचाधामन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि वर्तमान विधायक हाजी इजहार अशर्फी को भी पार्टी से टिकट मिलने का भरोसा है। इस स्थिति में राजद का टिकट किसे मिलेगा, यह चर्चा का विषय बना हुआ है।


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More