गुड फ्राइडे और JEE Mains को देखते हुए भाजपा ने झारखंड बंद की तारीख बदली

News Saga Dsek

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने पूर्व घोषित झारखंड बंद की तिथि में बदलाव की घोषणा की है। अब यह बंद 9 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा ‘सर्व पंथ समभाव’ के सिद्धांत में विश्वास रखती है। इसी के तहत गुड फ्राइडे के त्योहार और JEE Mains परीक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्रों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ (कुसुंबा गांव) में एक बेटी के साथ हुई घटना को उन्होंने अक्षम्य बताते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

साहू ने आरोप लगाया कि सरकार की तुष्टीकरण नीति के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे के विरोध में भाजपा 3 अप्रैल को सभी जिला और प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकालेगी, जबकि 9 अप्रैल को पूरे झारखंड में बंद का आयोजन किया जाएगा।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More