भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा में कहा-हीरा (हाई वे, इंटरनेट, रेलवे और एयरपोर्ट) विकास का माध्यम

News Saga Desk

पटना | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को बिहार के बख्तियापुर विधानसभा क्षेत्र के हरनौत में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस भी राज्य में एनडीए की सरकार आए वाहन विकास हुआ जहां नहीं आईआईवहाँ विकास रुक सा गया।

उन्होंने कहा कि बिहार कि गति को बनाए रखने के लिए यह चुनाव है। नालंदा की सातों सीटों पर उम्मीदवारों को जिताएं। उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क, पानी सब को विकसित किया गया है।

उन्होंने यह कि लालू राज में बिहार अंधकार में था। आज बिहार को जब हम देखतेहैं मोदी के आशीर्वाद और नीतीश कुमार की मेहनत से बिहार अग्रणी राज्य की सूची में जुड़ गया है। यह परिवर्तन आपकी वोट कि ताकत से आती है। उन्होंने सभी से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार को जीतने की अपील की। उन्होंने आधारभूत संरचना में बिहार में आए बड़े बदलाव को सभी को बताया। उन्होंने कहा कि हाई वे, इंटरनेट, रेलवे और एयरपोर्ट को विकसित किया गया है, जो विकास के माध्यम है।

उन्होंने मखाना बोर्ड, भागलपुरी सिल्क, मधुबनी पेंटिंग को विश्व स्तर तक पहुँचने के लिए सरकार के प्रयासों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि राजद के दौर में तेल पिलावन , लाठी घुमावन रैली की गई। जिसके माध्यम से खौफ, डर पैदा कर शासन चलाना चाहते थे। बिहार में अपहरण उद्योग चलता था।

उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल को रंगदारी, जंगलराज और दादागिरी की पार्टी बताया।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More