News Saga Desk
गिरिडीह जिले के पपरवाटांड़ में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि आदित्य साहू का गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।

समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला।
No Comment! Be the first one.