मां को गाली देने पर खूनी संघर्ष, लोहे के रॉड से पीटकर युवक की हत्या

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के तरकटकोचा पंचायत अंतर्गत गुलरुवां गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के दौरान 40 वर्षीय लक्ष्मण कायम की लोहे के रॉड से बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के पड़ोसी वीरसिंह कायम पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब किसी बात को लेकर लक्ष्मण कायम ने आरोपी की मां को गाली दे दी। इससे नाराज होकर पहले दोनों के बीच बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आकर वीरसिंह कायम ने लोहे के रॉड से लक्ष्मण पर लगातार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि लक्ष्मण कायम लंबे समय से पंजाब में मजदूरी कर रहा था और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। इलाका नक्सल प्रभावित होने के कारण घटना की जानकारी पुलिस को देर से मिल सकी। शुक्रवार देर शाम गोइलकेरा थाना पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस आरोपी वीरसिंह कायम की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More