जमशेदपुर में लापता युवक का शव स्वर्णरेखा नदी में मिला, तीन दोस्त हत्या के आरोप में गिरफ्तार

NEWS SAGA DESK

जमशेदपुर के मानगो संकोसाई के श्यामनगर निवासी 24 वर्षीय प्रदीप साहू, जो पिछले चार दिनों से लापता था, उसका शव गुरुवार सुबह स्वर्णरेखा नदी में मिला। छठ घाट के पास पानी में तैरते शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा और तुरंत उलीडीह थाना पुलिस को सूचना दी। युवक का शव मिलने की सूचना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार, रविवार को प्रदीप को उसके तीन साथी अपने साथ लेकर गए थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पुलिस ने जांच के आधार पर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने प्रदीप की हत्या की बात स्वीकार की। आरोपियों ने यह भी बताया कि हत्या के बाद सबूत छुपाने के लिए शव को स्वर्णरेखा नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More