क्रिसमस की छुट्टी के चलते शेयर बाजार आज बंद

News Saga Desk

मुंबई। क्रिसमस की छुट्टी के चलते आज यानी 25 दिसंबर को शेयर बाजार बंद है। छुट्टी के कारण नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में किसी भी तरह का कारोबार नहीं होगा। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज (NCDEX) भी बंद रहेंगे। वीकेंड को छोड़कर आज मार्केट में इस साल की आखिरी छुट्टी है। इससे पहले 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती की छुट्टी के चलते बाजार बंद था।

विदेशी निवेशकों ने ₹2,454.21 करोड़ के शेयर बेचे

  • इंफोसिस, SBI, HDFC बैंक और पावर ग्रिड ने बाजार को नीचे गिराया था। जबकि, ITC, टाटा मोटर्स, TCS और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सेंसेक्स को ऊपर खींचा था।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 20 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) की नेट सेल ₹2,454.21 करोड़ रुपए रही। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,819.25 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 24 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.91% तेजी के साथ 43,297 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.10% की तेजी के साथ 6,040 और नैस्डैक 1.35% चढ़कर 20,031 के स्तर पर बंद हुआ।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल यानी 24 दिसंबर को सेंसेक्स 67 अंक की गिरावट के साथ 78,472 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 25 अंक गिरा, ये 23,727 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 205 अंक की तेजी के साथ 55,023 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी थी। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 0.83% की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More