मोदी के डर से मुसलमान लालू को वोट दे देते हैं, लेकिन उन्हें अब लालटेन का किरासत तेल नहीं बनना है : प्रशांत किशोर

NEWS SAGA DESK
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज हो गया है। अमित शाह, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर समेत सभी दलों के नेता वोटरों के बीच पसीना बहा रहे हैं। प्रशांत किशोर ने मुस्लिम वोटरों का मत हासिल करने के लिए लालू-मोदी कार्ड खेला है। कहा है कि नरेंद्र मोदी के डर से मुसलमान लालू यादव के लालटेन का किरासन तेल नहीं बनें। शनिवार को प्रशांत किशोर जन सुराज के उम्मीदवारों के प्रचार में पूर्वी चंपारण गये थे। इसी दौरान पीके ने कहा कि मोदी जी के डर से मुसलमान भाई लालू यादव को वोट दे देते हैं। लेकिन उन्हें अब लालू के लालटेन का किरासत तेल नहीं बनना है। उनके पास जन सुराज का विकल्प मौजूद है। तीस-पैंतिस साल से वोटर बंधुआ बन गये हैं। लालू के डर से मोदी, नीतीश को और मोदी के डर से लालू यादव को वोट दे देते हैं। एक बार गलत आदमी जीत गया तो कभी जीवन में भला नहीं होगा।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

Read More