केनरा बैंक को तीसरी तिमाही में 4,104 करोड़ रुपये का मुनाफा

News Saga Desk

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 दिसंबर को समाप्‍त अक्‍टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक का एकल शुद्ध लाभ 12.25 फीसदी बढ़कर 4,104 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 3,656 करोड़ रुपये रहा था।

केनरा बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को चालू वित्त वर्ष 2024-25 की (अक्टूबर-दिसंबर) तीसरी तिमाही में मुनाफा 12.25 फीसदी बढ़कर 4,104 करोड़ रुपये होने की जानकारी दी है। बैंक के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 3,656 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान उसकी कुल आय 11.7 फीसदी बढ़कर 36,114 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 32,334 करोड़ रुपये थी।

बैंक के मुताबिक केनरा बैंक की 31 दिसंबर, 2024 को समाप्‍त तीसरी तिमाही तक सकल गैर-निष्पादित आस्ति (जीएनपीए) अनुपात 3.34 फीसदी रहा, जो 31 दिसंबर, 2023 तक 4.39 फीसदी था। इसके अलावा बैंक का शुद्ध गैर-निष्पादित आस्ति (एनएनपीए) अनुपात दिसंबर, 2024 तक 0.89 फीसदी रहा है, जो दिसंबर, 2023 तक 1.32 फीसदी रहा था।


बिहार की राजनीति में एक युग का हुआ अंत ! आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

बिहार की राजनीति में सोमवार को एक अहम मोड़ आया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की...

March 30, 2026

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More