फारबिसगंज बाजार समिति के दुकानों में लगी आग,घंटों मशक्कत बाद पाया गया काबू
अररिया, फारबिसगंज के विघटित कृषि उत्पादन बाजार समिति के दुकानों में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से कई दुकान जलकर राख हो गए।
बाजार समिति परिसर स्थित मसाला और फल की दुकानों में भीषण अगलगी की घटना घटित हुई।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है।आगजनी में दो दुकानें जलकर राख हो गई। हलदर दास पिताः उमेश दास की मसाला दुकान और टुनटुन भगत की दुकान और बंटी चौधरी फल और संबंधित सामग्री बिक्री वाली दुकान में आग लगी।आगजनी में फैयाज अंसारी की दुकान भी जलकर स्वाहा हो गया।
वक्फ और संविधान दोनों को बचना जरुरी : सलमान खुर्शीद
पटना, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद रविवार को पटना पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वक्फ और संविधान दोनों को बचना जरुरी है। हमारे देश की सांप्रदायिक सद्भावना और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए यह आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वे आज वक्फ कानून के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए हैं।
भाई के सामने नाबालिग से किया दुष्कर्म,एक गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण, जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।जहां भाई के सामने ही नाबालिग बहन से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
बताया गया कि पीड़िता अपने भाई के साथ बाईक पर सवार होकर बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने बहन के घर जा रही थी। इसी दौरान बाईक को रोक कर उसे उतारने के बाद दुष्कर्म किया गया। घटना चैलाहां चौक से फुलवार जाने वाले मुख्य मार्ग में बरवाडीह पुल के समीप की बतायी गई है।
नालंदा में PK का सियासी वार: नीतीश को कहा ‘बाय-बाय’, तेजस्वी ‘कट्टा वाले’, मोदी से भी बनाई दूरी
‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत आज जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर नालंदा और नवादा के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने नालंदा जिले के एकंगसराय स्थित श्री सुखदेव हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया।
बिहार चुनाव में INDIA गठबंधन से नाराज़ JMM, सीट न मिलने पर बोली- हर हाल में लड़ेंगे चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है, लेकिन इसमें झामुमो को कोई सीट नहीं दी गयी है। इससे झामुमो नाराज है और पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह हर हाल में बिहार में चुनाव लड़ेगी।
ओवैसी का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप: कहा- बिहार में चुपचाप लागू किया जा रहा NRC
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आयोग राज्य में चुपचाप नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) जैसी प्रक्रिया को लागू कर रहा है।
CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी
CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार में हो रहे नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। नियुक्त हुए 21,391 सिपाहियों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं।
UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की तेज प्रताप यादव की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। तेज प्रताप यादव बुधवार को अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद काफी प्रसन्न थे।
वोटर लिस्ट सत्यापन प्रक्रिया शुरू, ये दस्तावेज रखें तैयार – चुनाव आयोग का निर्देश
बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। और चुनाव से पहले वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण भी शुरू हो चुका है। इसके तहत चुनाव आयोग के तरफ से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है।
‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को
पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला बोला गया है। पोस्टर पर लिखा है ‘बिहार में गुNDA राज।’ इस पोस्टर में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया गया। इस पोस्टर के जरिए NDA पर जमकर निशाना साधा गया है। पोस्टर में गुंडा शब्द को NDA से जोड़ते हुए सत्ता पक्ष को टारगेट किया गया है।