मोतिहारी पुलिस ने साइबर अपराध की रोकथाम के लिए निकाला जागरूकता मार्च
पूर्वी चंपारण | जिला पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मोतिहारी साइबर थाना पुलिस ने डीएसपी अभिनव पराशर के नेतृत्व में बढते साइबर अपराध की रोकथाम के लिए अनूठी पहल शुरूआत की है।यह पहल आम लोगो को जागरूक बनाकर इस डिजिटल युग में साइबर अपराध से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
डीजल चोरी मामले में डुमरियाघाट पुलिस की कारवाई शिथिल -डीजल चोरी के मामले मे दो माह मे आठ प्राथमिकी दर्ज
पूर्वी चंपारण | जिले के डुमरियाघाट थाना पुलिस के लिए तेलकटवा गैंग के द्धारा डीजल पेट्रोल चोरी को रोक पाना एक चुनौती बन कर उभरा है। डुमरीयाघाट से गुजरने वाली नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे के किनारे फलती फूलती यह धंधा आज अंगद के पांव की तरह अपनी पैर जमा कर पुलिस को खुली चुनौती दे रही है।
पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी जिला पार्षद पति को किया गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण | बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के चर्चित बच्चा पासवान हत्याकांड के आरोपी जिला पार्षद पति रमेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पेंशनर समाज को बैठक में मिथिलेश ठाकुर और रामसुंदर सिंह ने संघ की ली सदस्यता
अररिया | बिहार राज्य पेंशनर समाज के फारबिसगंज अनुमंडल शाखा इकाई की बैठक शनिवार को पेंशनर भवन में सभापति उमेश प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में हुई,जिसमें नए सदस्य के रूप में भद्रेश्वर गांव के मिथिलेश ठाकुर और जोगबनी के सेवानिवृत शिक्षक रामसुंदर सिंह ने संघ की सदस्यता ग्रहण की।
रविवार को जोकीहाट के सोहन्दर हाट मैदान में राजग का कार्यकर्ता सम्मेलन
अररिया | बिहार में अररिया जिले के जोकीहाट के सोहन्दर हाट मैदान में कल यानी रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबधन ।(राजग) कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें राजग के घटक दलों के नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
बिहार चुनाव: बिना अनुमति विज्ञापन और भड़काऊ कंटेंट पर सख्ती, पेड न्यूज पर भी होगी कार्रवाई
बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही चुनाव आयोग ने सख्ती दिखा दी है। राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए आयोग ने राज्य स्तर पर मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (MCMC) गठित कर दी है। साथ ही जिला स्तर पर भी इस कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
पैसे लेन-देन विवाद में हत्या, दो अभियुक्त गिरफ्तार
कटिहार | बिहार में कटिहार जिला के कुर्सेला थाना पुलिस ने हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते 28 अगस्त को वादी वसंती देवी ने अपने बेटे के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वादी ने आरोप लगाया था कि बबलू साह और उसके बेटे मयंक के द्वारा उनके बेटे को गायब करने की आशंका है। इस मामले में कुर्सेला थाना में कांड संख्या 184/25 दर्ज किया गया था।
ट्रम्प टैरिफ से परेशान बुनकरों को मिला 5 करोड़ का ऑर्डर
भागलपुर सिल्क नगरी के नाम से जाना जाता है और यहां का सिल्क देश से लेकर विदेश तक फैला हुआ है। ऐसे में एक बार जहां ट्रंप टैरिफ की मार बुनकरों ने झेली लेकिन मां दुर्गा ने बुनकरों की झोली में खुशियली भी दी है।
भोजपुर को मिला विकास का तोहफा, CM नीतीश ने 432 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
आरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 432 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें लगभग 754 करोड़ रुपये की लागत आई है। इन योजनाओं में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के लिए 455 करोड़ रुपये और अन्य योजनाओं के लिए 299 करोड़ रुपये की राशि शामिल है।
बिहार डिप्टी CM का तंज—’सोने की चम्मच लेकर जन्मे, GST की समझ नहीं’
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। जीएसटी में कटौती के बाद तेजस्वी यादव के बयान पर आड़े हाथों लिया।