सहायता राशि नहीं मिलने को लेकर बाढ़ प्रभावित लोगों ने किया सड़क जाम
भागलपुर | जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के बाढ़ प्रभावित लोगों ने मुआवजा राशि नहीं मिलने के कारण सोमवार को गनगनिया पंचायत के दुर्गा स्थान के समीप मुख्य मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान जाम कर रहे लोगों ने सरकार के वालों में जमकर नारे लगाए। उधर जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई।
बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री ने एक्स पर की घोषणा
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी कर दिया है। इसकी जानकारी खुद नीतीश कुमार ने सोमवार को सोशल साइट एक्स पर दी।
बिहार में कटिहार के सुखासन गांव में एनआईए की छापेमारी, इकबाल को लिया हिरासत में
कटिहार । बिहार में कटिहार जिले के सुखासन गांव में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान एनआईए की टीम ने ग्रामीण इकबाल को उनके घर से हिरासत में लिया और उनके परिवार को लिखित नोटिस सौंपा है। इकबाल के भाई वसीक ने बताया कि छापेमारी सर्च वारंट के आधार पर की गई थी।
प्रधानमंत्री के पूर्णिया आगमन की सफलता को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
अररिया । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितम्बर को पूर्णिया आ रहे हैं। जहां पूर्णिया एयरपोर्ट के साथ नवनिर्मित अररिया गलगलिया रेल लाइन का उद्घाटन और कई ट्रेनों के परिचालन की शुभारंभ की साथ कई सौगात देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
बिहार के कटिहार में पिकअप वाहन से 9 मवेशी बरामद, 4 पशु तस्कर गिरफ्तार
कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के कुर्सेला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 01 पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जा रहे 09 मवेशियों को बरामद कर 04 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीते रात्रि को की गई, जब कुर्सेला थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन पर पशुधन का अवैध परिवहन किया जा रहा है।
महिला रोजगार योजना के तहत जिले के 3700 ग्राम संगठनो के महिलाओ को मिलेगा लाभ
पूर्वी चंपारण | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत महिलाओं से प्राप्त आवेदन प्रपत्रों का विमोचन किया। वहीं नगर क्षेत्र की महिलाओं के आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल एवं 250 वाहनों के माध्यम से राज्य स्तरीय जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।
मुख्यमंत्री ने सिवान जिला में 558 करोड़ 35 लाख रुपये लागत की 9 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सिवान जिला के नारायणपुर मोड़, पचरूखी में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 558 करोड़ 35 लाख रुपये लागत की 9 विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों से संवाद भी किया।
राजद-कांग्रेस के साथ कुछ दिन सरकार चलायी, गड़बड़ करने लगे तो अलग हो गए : नीतीश कुमार
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सिवान जिला के पचरुखी प्रखंड के पपौर ग्राम में डीवीएम ग्लोबल स्कूल के परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में करवाये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
स्कॉर्पियो से शराब का होम डिलेवरी करने वाला धंधेबाज गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण | जिले के छतौनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो से शराब की होम डिलीवरी करने वाले एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उसके स्कॉर्पियो से ब्लेंडर प्राइड की 750 एमएल की दो बोतल और आईडी ब्लू की 180 एमएल की 10 बोतल बरामद की गई है।
बिहार के पूर्वी चंपारण से दो तस्कर गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण | बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के जीतना थाना पुलिस और एसएसबी ने गुप्त सूचना पर संयुक्त कारवाई में करते हुए छह किलोग्राम ग्राम प्रतिबंधित गांजा के साथ दो मोटरसाईकिल पर सवार दो तस्करो को गिरफ्तार किया है।