दो बसों की आमने सामने की टक्कर, तकरीबन 30 यात्री घायल
भागलपुर, बिहार में भागलपुर जिला अन्तर्गत पुलिस जिला नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के समीप शुक्रवार को दो बसों के आमने सामने की टक्कर में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।
कटिहार से भागलपुर जाने वाली शोभा बस और भागलपुर से कटिहार की ओर जाने वाली समीर बस की आमने सामने में टक्कर हो गई। जिसमें सबसे ज्यादा समीर बस के यात्री घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि 18 जून को अररिया जिला के मदनपुर गांव के लगभग 45 आदमी रांची गए थे। रांची में सभी कोई शिव चर्चा में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे। 19 जून को रांची में शिव चर्चा कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी समीर बस से वापस अपने घर अररिया जिला के मदनपुर के लिए निकले थे।
चिटफंड कंपनी देशराज निधि 50 लाख से अधिक का रकम लेकर हुयी फरार
अररिया, फारबिसगंज के कोठीहाट चौक पर देशराज निधि लिमिटेड के नाम से संचालित चिटफंड कंपनी दो सौ से अधिक खाताधारियों के 50 लाख से अधिक की राशि लेकर फरार हो गया।
एजेंट और खाताधारियों द्वारा भुगतान करने के दवाब के बाद कोठीहाट चौक स्थित कार्यालय को बंद कर प्रबंधक समेत अन्य कर्मचारी फरार हो गए हैं।जिसको लेकर शुक्रवार को देशराज निधि के एजेंट और खाताधारियों ने विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। देशराज निधि लिमिटेड के प्रबंधक के रूप में सुल्तान पोखर निवासी राधानंद सिंह के पुत्र मनीष सिंह थे,वे भी फरार हो चुके हैं।
शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात
बिहार में आगामी अक्टूबर-नवम्बर माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार में 225 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। इस टारगेट को हासिल करने के लिए हर कमजोर कड़ी को ठीक किया जा रहा है। छपरा (सारण) और सीवान का इलाका महागठबंधन का मजबूत क्षेत्र माना जाता है।
स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी गई, डॉ अनिल कुमार शर्मा और डॉ तान्या ने संयुक्त रूप से किया निरीक्षण
पूर्णिया, डॉ. अनिल कुमार शर्मा (डीसीक्यूए, स्वास्थ्य निदेशालय) एवं डॉ तान्या (यूनिसेफ) के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा, स्वास्थ्य उपकेंद्र सरोचिया एवं साधुबेली खुर्द का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य उपकेंद्र सरोचिया बंद पाया गया, जबकि साधुबेली खुर्द में समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और सहायक नर्स दाई अपने कार्यस्थल पर उपस्थित पाई गईं। इसके अलावा, आंगनबाड़ी केंद्र पर चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम की भी विस्तृत जांच की गई, जिसमें सभी पंजियों और टीकाकरण की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया।
एसएसबी की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र में नशा के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
अररिया, एसएसबी 52वीं बटालियन के कमांडेंट महेन्द्र प्रताप के दिशा निर्देश पर भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में अलग अलग बाह्य सीमा चौकी के जवानों के द्वारा गुरुवार को अंधे क खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया।
पेड़ से टकराकर पोल से भिड़ी बस, खलासी की मौत
नवादा, जिले की पकरीबरावां थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नवादा-जमुई स्टेट हाईवे पर पकरीबरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की मड़हल के समीप एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और फिर बिजली के पोल से जा भिड़ी। इस हादसे में बस के उपचालक की मौके पर ही मौत हो गई।
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया रक्तदान
पूर्वी चंपारण, संसद में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरूवार को पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला अध्यक्ष ई शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में जिले भर में जनसेवा से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
PM मंच पर तीनों ‘जमाइयों’ को पहनाएंगे माला? तेजस्वी का तंज – गाली देने बिहार आ रहे हैं प्रधानमंत्री, करीबी नहीं चाहते निशांत की पार्टी में एंट्री
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके करीबी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में एंट्री पर कहा कि मुख्यमंत्री के करीबी “भूंजा पार्टी वाले” निशांत को पार्टी में शामिल नहीं होने देना चाहते।
RJD नेता तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर तंज, सोशल मीडिया पर किया तीखा पोस्ट
जैसे जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, राज्य में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। सभी सत्ता और विपक्षी पार्टियां एक दूसरे के ऊपर हमले करने में लगे हुए है। इसी बीच RJD नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है।
बिहार के लखीसराय में मुखिया और पैक्स सदस्य की गोली मारकर हत्या
बिहार में लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ओलीपुर रामंचन्द्ररपुर गांव में मंगलवार देर रात अपराधियों ने मुखिया और पैक्स सदस्य प्रतिनिधि को गोलियों से छलनी कर दिया।