IRCTC घोटाला: लालू-राबड़ी समेत 5 आरोपियों पर 5 अगस्त को आएगा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
IRCTC होटल घोटाले में बुधवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट की ओर से फैसला नहीं सुनाया गया। 5 अगस्त को अगली तारीख दी गई है। इससे पहले 29 मई को कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। CBI के एडिशनल डायरेक्टर, राकेश अस्थाना ने बताया था कि लालू यादव रेल मंत्री थे….
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में फर्जीवाड़ा, लोन लेकर गायब हुए कई अभ्यर्थी
बिहार सरकार की तरफ से मुहैया कराए जा रहे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना अब फर्जीवाड़े की योजना बनती जा रही है। जिसका लोग गलत तरीके से फायदा उठाने की कोशिश में लगे हैं। बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम ने हाल ही में एक समीक्षा की जिसमें छात्रों के द्वारा किये जा रहे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है।
बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान को तत्काल रोका जाएः प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव एवं लोकसभा की सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए इसको तत्काल रोके जाने की मांग की है।
पटना में युवक ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो: पत्नी पर लगाए आरोप, कहा- बच्चों का ख्याल रखना, दोस्त ने उजाड़ा परिवार
पटना में मंगलवार की सुबह एक युवक ओम मेहता ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। सुसाइड से पहले उसने सेल्फी वीडियो भी बनाया है। पूरा मामला पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र का है।
बिहार: अपराधी का पीछा करते समय पलटी उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो, SI समेत 4 घायल
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदगंज के पास मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे उत्पाद विभाग की एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो होकरअचानक अनियंत्रित सड़क किनारे पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार एसआई सहित कुल चार लोग घायल हो गए।
संसद का मानसून सत्र: वोटों की कथित चोरी और SIR मुद्दे पर नहीं हुई सुनवाई, विपक्ष का संसद के बाहर जोरदार प्रदर्शन
संसद के मानसून सत्र के दौरान आज 22 जुलाई को विपक्षी गठबंधन INDIA ने बिहार में कथित “वोट चोरी” के खिलाफ सरकार और चुनाव आयोग को घेरा। विपक्ष का आरोप है कि राज्य में चल रही Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया के जरिए गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक तबकों के वोट सूची से नाम काटे जा रहे हैं।
सीपीआई ने तेजस्वी यादव को सौंपी 24 सीटों की लिस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर चर्चा चल रही है। इस बीच लेफ्ट पार्टी सीपीआई ने आईएनडीआई गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव को सोमवार 24 सीटों की लिस्ट सौंपी।
बिहार विधानसभा मानसून सत्र में विपक्ष का हंगामा: बढ़ते अपराध और SIR मुद्दे पर सरकार को घेरा
बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 21 जुलाई सोमवार से शुरू हो चुका है जो कि 25 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र के पहले ही दिन पहुंचे विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया और कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। इस दौरान कांग्रेस और माले विधायक काले कुर्ते और सफ़ेद पायजामे में विधानसभा पहुंचे।
पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या: सिर में गोली मारकर मौके पर छोड़ी बाइक, फरार हुए तीनों हमलावर
पटना में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक आदित्य कुमार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना, दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के सदावह गांव की है।
बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, बढ़ते अपराध और मतदाता सूची पर गरमाएगा विपक्ष
बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आज यानी 21 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 25 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा चुनाव से पहले यह आखिरी सत्र है, ऐसे में जबरदस्त हंगामे के आसार हैं। पिछली बार विधानसभा की कार्यवाही बजट सत्र के दौरान फरवरी और मार्च में हुई थी।