PK का बड़ा दावा: JDU 25 से ज्यादा सीटें जीती तो छोड़ दूंगा राजनीति
जन सुराज संयोजक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की जीत को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि JDU को इस बार 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी और नवंबर के बाद वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे।
चुनाव से पहले AIMIM ने दिखाई गठबंधन की इच्छा, बिहार अध्यक्ष ने लालू को लिखा पत्र
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ओवैसी की पार्टी AIMIM ने लालू यादव को महागठबंधन में शामिल होने के लिए एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने यह भी कहा है कि वे इससे पूर्व 2020 और 2024 के चुनावों में भी महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा रख चुके हैं, लेकिन प्रयास असफल रहा था।
पप्पू यादव का चुनाव आयोग पर हमला, बोले– RSS का दफ्तर बन गया है आयोग
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि चुनाव आयोग RSS का दफ्तर है, उसको रोकना चाहिए। संवैधानिक दायित्व के ऊपर भी खतरा बढ़ रहा है। इसके लिए जनता तैयार है। आज हम लोग तय करेंगे, कांग्रेस प्रभारी से हमने बात किया है।
चिराग पासवान का बयान: NDA में जल्द होगा सीटों का बंटवारा, मांझी को बताया अभिभावक—कहा, कुछ भी कह सकते हैं
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात की। राजभवन से निकलते हुए उन्होंने बताया कि कुछ अहम राजनीतिक मुद्दों को लेकर उन्होंने राज्यपाल को जानकारी दी है।
जनता को खूब लुभा रही हैं नीतीश सरकार की योजनाएं, ग्रासरूट लेवल पर मिल रही जबरदस्त स्वीकार्यता
बीते 20 सालों से लगातार बिहार की जनता के लिए समर्पित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीति और रणनीतियों का असर अब साफ तौर पर दिखने लगा है। राज्य सरकार की तरफ से लागू की गई लोक कल्याणकारी योजनाओं को जनता हाथों हाथ स्वीकार कर रही है।
बिहार चुनाव को लेकर केजरीवाल का बड़ा ऐलान: कहा- विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज बड़ा राजनीतिक ऐलान कर दिया है। दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव अकेले खुद के दम पर लड़ेगी।
JDU के बाद अब BJP कार्यालय में भी PM-CM की तस्वीर: जातीय-क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश, विपक्ष ने कसा तंज—चिराग, मांझी, कुशवाहा को क्यों भूला
JDU कार्यालय में CM नीतीश के साथ प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगाई गई। इसके 24 घंटे के अंदर भाजपा कार्यालय में PM मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर दिखने लगी। इसे आने वाले विधानसभा चुनाव में एक रणनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
पटना पहुंचे राजनाथ सिंह, BJP कार्यसमिति बैठक में करेंगे चुनावी रणनीति पर मंथन
बिहार में राजनीतिक पार्टियां चुनाव को लेकर पूर्ण रूप से सक्रिय हो चुकी है। इसी बीच केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पटना पहुंचे हैं। जहां वे पटना में BJP की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में BJP के नेताओं के साथ चुनावी मंथन किया जाएगा।
डोमिसाइल नीति पर छात्रों का हल्लाबोल: CM आवास घेराव को लेकर उमड़ा जनसैलाब, बारिश में भी डटे रहे छात्र, 5 जून को भी किया था प्रदर्शन
पटना में स्टूडेंट्स सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल और पारदर्शिता लागू करने की मांग कर रहे हैं। स्टूडेंट्स गांधी चौक, मुसल्लहपुर हाट, भिखना पहाड़ी, नया टोला, मछुआ टोली, हथुआ मार्केट होते हुए गांधी मैदान, जेपी गोलंबर, डाक बंगला होते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले हैं।
रक्सौल में 5 नाबालिग लड़का व लड़कियो का किया गया रेस्क्यू, दो मानव तस्कर गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण, नेपाल से मानव तस्करी कर भारत लाये जा रहे 05 नाबालिग बच्चों (03 लड़कियां, 02 लड़के) को एसएसबी की मानव तस्करी रोधी इकाई ने रक्सौल बॉर्डर से रेस्क्यू किया है।