बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वॉर, लालू प्रसाद यादव पर हमला
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, और चुनावी माहौल को देखते हुए राज्य में पोस्टर वॉर तेज हो गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार अलग-अलग पोस्टरों के जरिए राजनीतिक हमले किए जा रहे हैं। अब, राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में एक नया पोस्टर सामने आया है
बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत, मिलेगी वंदे भारत और सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की सुविधा
बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है। 31 मार्च और 1 अप्रैल को पटना से नई दिल्ली के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा, पटना-नई दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी 2 अप्रैल तक हर दिन पटना से नई दिल्ली के लिए चलेगी।
किशनगंज पहुंचे प्रशांत किशोर ने ईद की दी बधाई, कहा- नीतीश कुमार की सरकार का इकबाल हो चुका है खत्म
किशनगंज। बिहार में राजनैतिक जमीन तलाश रहे जनसुराज पार्टी के सुप्रीमो प्रशांत किशोर ईद के मौके पर सोमवार को किशनगंज शहर के अंजुमन इस्लामिया मस्जिद पहुंचे जहां उन्होंने ईद की नमाज अदा करने पहुंचे नवाजियों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान वो जालीदार टोपी पहने नजर आए और गले लगाकर नमाजियों को ईद की बधाई दी।
गोली कांड में घायल व्यवसायी से डीएसपी ने की पूछताछ
जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में गोली लगने से घायल और इलाजरत हार्डवेयर व्यवसायी कमाता मिश्र से मिलकर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने
पश्चिम चंपारण में पूरी अकीदत के साथ पढ़ी गई ईद की नमाज
बेतिया। देश में एकता प्रेम शांति सांप्रदायिक सौहार्द का पैगाम देने वाला ईद का पर्व पूरे पश्चिम चंपारण ज़िला सहित बेतिया में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
मोतिहारी में महिला साइबर अपराधी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण।साइबर थाना पुलिस ने एक महिला साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार महिला सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करती थी। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी महिला इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर कई फर्जी प्रोफाइल से एकांउट बना रखी थी।महिला उस एकांउट से गांव की लड़कियों के बारे न केवल झूठी अफवाहें फैलाती थी बल्कि पुरुषों की तस्वीरों को एडिट कर उसे आपत्तिजनक बनाकर ब्लैकमेल करती थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट दबाने वाले डॉक्टर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
पूर्वी चंपारण। जिले में हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक सप्ताह बाद भी पुलिस जांच अधिकारी को नहीं देना सदर अस्पताल के एक डॉक्टर पर भारी पड़ने वाला है। पुलिस किसी भी समय डॉक्टर को गिरफ्तार कर सकती है।इसको लेकर कोटवा थाना पुलिस ने कोर्ट में वारंट के लिए निवेदन कर दिया है।
चैत्र नवरात्र को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा
भागलपुर। जिले में सुल्तानगंज प्रखंड के महेशी पंचायत के मोतीचक गांव स्थित चैत्र नवरात्र को लेकर रविवार को अजगैबीनाथ गंगा तट से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।
वर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन
नवादा। वर्ष प्रतिपदा पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नवादा नगर के विभिन्न सड़कों पर पथ संचलन कर आम नागरिकों को नव वर्ष की शुभकामना देते हुए भारत के उज्जवल भविष्य के लिए राष्ट्रीयता की भावना जगाने का आह्वान किया है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजग सरकार बिहार में चहुंमुखी विकास कर रही है : अमित शाह
पटना। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में बिहार को कई योजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राजग सरकार बिहार में चहुंमुखी विकास कर रही है।उन्होंने मिथिलांचल के लोगों को सौगात देते हुए मखाना प्रोसेसिंग यूनिट का ऑनलाइन उद्घाटन किया।