बिहार में ट्रिपल मर्डर, सनकी आशिक ने पहले बाप-बेटी को मारी गोली; फिर खुद भी की आत्महत्या
बिहार के भोजपुर जिले के आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां एक सिरफिरे युवक ने एक युवती और उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है।
बिहार विधानसभा में RJD का प्रदर्शन, हरे रंग का टी-शर्ट पहनकर पहुंचे विधायक
बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है, और इस दौरान मंगलवार को आरजेडी के विधायक एक अनोखे ड्रेस कोड में विधानसभा पहुंचे। अधिकांश विधायक हरी टी-शर्ट पहनकर आए, जिन पर कई स्लोगन लिखे थे। इनमें “जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी”, “बिहार के नए आरक्षण कानून में 9वीं सूची में डालो”
मुफ्त आइसक्रीम नहीं देने पर विक्रेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
जिले के लोदीपुर थाना के कुछ ही दूरी पर आइसक्रीम विक्रेता की हत्या को लेकर मंगलवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने भागलपुर गोराडीह सड़क मार्ग को जाम कर दिया। उल्लेखनीय है कि बीते देर रात्रि लोदीपुर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हो रहे सत्संग स्थल के समीप मुफ्त में आइसक्रीम नहीं देने पर आइसक्रीम विक्रेता जिले के सबौर थाना क्षेत्र के सरधो गांव निवासी दुःखन तांती की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी…
बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, महिला टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी
बिहार की महिला टीचर्स के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। अब लंबी दूरी के आधार पर आवेदन देने वाली 40 हजार महिला शिक्षकों का ऐच्छिक तबादला इस महीने में ही कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने इस बात की जानकारी दी है।
बिहार बोर्ड आज जारी करेगी 12वीं का रिजल्ट, यहां देखे अपना मार्कशीट
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 आज, 25 मार्च को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट दोपहर 1:15 बजे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पटना कार्यालय में घोषित किया जाएगा। इस बार बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 सभी तीनों स्ट्रीम….
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 75,295 लाभार्थियों को मिली प्रथम किस्त
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 75,295 लाभार्थियों को पहली किस्त का भुगतान सोमवार को किया गया है। पटना स्थित मुख्य सचिवालय में ग्रामीण विकास विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय मंत्री श्रवण कुमार ने संबंधित लाभुकों के बीच आवास स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए 301 करोड़ 18 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की है।
पटना में झोपड़ी में लगी आग, 2 मासूम बच्चों की जिंदा जलने से मौत
पटना के गौरीचक इलाके में देर रात एक झोपड़ी में आग लग गई। आग में जिंदा जलने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे घायल हैं। मृतकों की पहचान सन्नी कुमार(8) और आदित्य कुमार(4) के तौर पर हुई है। घटना जनकपुर मोड़ के पास की है। पीड़ित सुधीर नट और विजेंद्र नट ने बताया हमलोग यहां पर झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ कई सालों से रह रहे हैं।
रेलवे क्लेम घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार और दिल्ली में दो दर्जन संपत्तियां जब्त; करोड़ों रुपये का घपला उजागर
पटना रेलवे दावा न्यायाधिकरण घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ करोड़ रुपये से अधिक की दो दर्जन संपत्तियां जब्त की हैं। ये संपत्तियां बिहार के पटना, नालंदा, गया के साथ नई दिल्ली से भी जब्त की गई हैं।
AXIS बैंक में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान; दस्तावेज हुए राख
बिहार के मधुबनी जिले में रविवार को एक्सिस बैंक की शाखा में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के सामान का नुकसान हुआ। यह घटना आरएस थाना क्षेत्र के नवटोल इलाके में हुई, जहां शॉट सर्किट के कारण आग लगी। अनुमान के मुताबिक, इस अगलगी से लगभग 5 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
आज लालू यादव देंगे इफ्तार पार्टी, CM नीतीश का विरोध करने वाले मुस्लिम नेता होंगे शामिल
चुनावी साल में बिहार में इफ्तार राजनीति का दौर जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव भी इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। हालांकि इस बार यह आयोजन राबड़ी आवास की बजाय पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास 12 स्टैंड रोड पर होगा।