शादी से पहले बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची प्रेमिका को प्रेमी ने मार डाला, फिर खुद को कर लिया शूट
पटना में दीघा के जनार्दन घाट पर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। लड़का इसी बात से नाराज था।
पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी, अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं 7 उम्मीदवार
पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के 5 प्रमुख पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटिंग के लिए 14 बूथ बनाए गए हैं। सभी जगह 6 बैलेट बॉक्स रखे गए हैं। वोटर्स अलग-अलग रंगों के पेपर पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के आगे क्रॉस का निशान लगाकर पर्ची बॉक्स में डाल रहे हैं।
पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नहीं कराई जाएगी 70वीं BPSC पीटी परीक्षा दुबारा
पटना हाई कोर्ट ने 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को पुनः आयोजित करने की मांग करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इससे राज्य सरकार और बीपीएससी को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा में धांधली के आरोपों के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों ने परीक्षा को फिर से आयोजित करने की मांग की थी।
बिहार में अगर आपको बनना है मुखिया तो होना चाहिए क्रिमिनल रिकॉर्ड, आखिर क्यों सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात
सुप्रीम कोर्ट ने 26 मार्च 2025 को बिहार के एक गांव के मुखिया की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान तल्ख टिप्पणी की। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा, “यदि आपके खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है, तो आप बिहार में मुखिया का चुनाव भी नहीं जीत सकते।
हज भवन में जदयू की इफ्तार पार्टी:CM नीतीश कुमार सहित JDU के कई नेता पहुंचें
पटना के हज भवन में गुरुवार की शाम 5:30 बजे जदयू की ओर से दावते-ए-इफ्तार का आयोजन है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जदयू के वरिष्ठ नेता, मंत्री और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। इफ्तार पार्टी के जरिए जदयू अपने राजनीतिक और सामाजिक जुड़ाव को और मजबूत करने की कोशिश करेगा।
पटना के पुराने म्यूजियम में हुआ बड़ा धमाका, फायर सेफ्टी सिलेंडर में ब्लास्ट से मच गई अफरा-तफरी
राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां पुराने म्यूजियम, जिसे लोग “जादूघर” के नाम से जानते हैं, में बड़ा धमाका हुआ। फायर सेफ्टी सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से म्यूजियम की दीवारों में दरारें आ गईं और कई दरवाजे टूट गए। म्यूजियम के कैंपस में रखे सिलेंडर के धमाके से मौके पर अफरा-तफरी मच गई
बिहार के इन 4 शहरों में मेट्रो नेटवर्क, जल्द शुरू होगी मेट्रो सेवा
बिहार के चार प्रमुख शहरों—गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर—में मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। बिहार विधान परिषद में कांग्रेस एमएलसी मदन मोहन झा द्वारा उठाए गए इस मुद्दे के जवाब में नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने बताया कि राइट्स कंपनी ने अपनी सर्वे रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 की तारीख का ऐलान, 31 मार्च को होगा परिणाम घोषित
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करने के बाद अब छात्रों का इंतजार बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2025 का है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने खुद यह जानकारी दी है कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2025 को दोपहर 1:30 बजे घोषित किया जाएगा।
भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर के घर ईडी ने की छापेमारी, करोड़ों रुपये मिले
राजधानी पटना में गुरुवार सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी हुई। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आइएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी की टीम टेंडर घोटाले में भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर तारिणी दास के पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
शिक्षा मंत्री को घेरने का मामला पहुंचा थाने, 50 से अधिक छात्रों पर दर्ज हुआ मुकदमा
बिहार विधानसभा सत्र के दौरान TRE-3 के अभ्यर्थियों का गुस्सा फिर उफान पर दिखा। बीते दिनों विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने अचानक शिक्षा मंत्री सुनील सिंह को घेर लिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। अभ्यर्थियों ने सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की।