पूर्णिया एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पर तेज कदम: एनएच-31 से लिंक के लिए सर्वे और कमेटी गठन
पूर्णिया एयरपोर्ट को एनएच-31 से जोड़ने की दिशा में प्रशासन ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट की विस्तृत समीक्षा की गई। पथ प्रमंडल पूर्णिया के कार्यपालक अभियंता को एनएच-31 से एयरपोर्ट तक सड़क संपर्क विकसित करने के लिए विस्तृत सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
नालंदा में दो दर्दनाक हादसे: दो दोस्तों समेत तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत
नालंदा : बिहार के नालंदा में सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।
दरभंगा–पटना में उड़ानें अब भी प्रभावित, गया और पूर्णिया में ऑपरेशन सामान्य,15 दिसंबर तक हालात सुधरने की उम्मीद
इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान सेवाओं में जारी संकट का असर बिहार के कई एयरपोर्ट पर स्पष्ट दिख रहा है। गया और पूर्णिया एयरपोर्ट पर जहां फ्लाइट शेड्यूल अब सामान्य हो चुका है, वहीं दरभंगा और पटना जैसे बड़े एयरपोर्ट पर अभी स्थिति पूरी
ठंड बढ़ने पर बदल गया स्कूल टाइम, 18 दिसंबर तक बिहार के सभी स्कूलों में नई शेड्यूल व्यवस्था लागू
ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने गुरुवार से 18 दिसंबर तक प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए नए समय का आदेश जारी किया है। निर्देश के अनुसार, अब किसी भी स्कूल में सुबह 8:30 बजे से पहले कक्षाएं शुरू नहीं होंगी,
बेगूसराय में घर में घुसकर JDU नेता की गोली मारकर हत्या
बेगूसराय के छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीर नगर गांव में देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर जेडीयू नेता निलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।
नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, रोजगार से जुड़े तीन नए विभागों पर मिल सकती है मंजूरी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी ला दी है। इसी क्रम में आज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है,
बक्सर दौरे पर नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान: बिहार में इंडस्ट्रीज विस्तार को मिलेगी नई गति
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार सक्रिय हैं। इसी कड़ी में वे सोमवार को बक्सर पहुंचे, जहां उन्होंने नावानगर विशेष औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित कई औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम ने उत्पादन, रोजगार और उद्योगों के विस्तार से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मोकामा में बनेगा तिरुपति जैसा भव्य बालाजी धाम, बिहार सरकार ने TTD को 99 साल की लीज पर दी जमीन
बिहार के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब भगवान बालाजी के दर्शन के लिए तिरुपति जाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि जल्द ही मोकामा में तिरुपति जैसा दिव्य और भव्य बालाजी मंदिर परिसर विकसित किया जाएगा। गंगा किनारे बसे मोकामा में बनने वाला यह विशाल धार्मिक स्थल आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरूमला तिरूपति देवस्थानम् (TTD) द्वारा तैयार किया जाएगा।
पटना में वायरल फ्लू का प्रकोप तेज: अस्पतालों में भीड़ बढ़ी, मरीजों को बुखार के बाद लगातार खांसी की शिकायत
पटना में ठंड की शुरुआत के साथ ही वायरल फ्लू तेजी से फैलने लगा है। राजधानी के सरकारी और निजी अस्पतालों में सर्दी, बुखार और लगातार खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है। IGMS, PMCH, NMCH और पटना AIIMS समेत कई अस्पतालों में ओपीडी लोड 25 से 40 प्रतिशत तक बढ़ गया है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बार का फ्लू अधिक गंभीर है, क्योंकि बुखार उतर जाने के बाद भी मरीज 7 से 10 दिनों तक खांसी से जूझते रहते हैं। विशेषज्ञ इसे इन्फ्लुएंजा A के उपप्रकार H3N2 का प्रभाव मान रहे हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है।
बिहार चुनाव परिणाम पर RJD नेता संजय यादव का आरोप: “जनता हमारे साथ थी, नतीजे साजिशन बदले गए”
झारखंड सरकार के मंत्री और आरजेडी नेता संजय प्रसाद यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि यह हार वास्तव में हार नहीं, बल्कि “साजिशन तैयार किया गया परिणाम” है। उन्होंने दावा किया कि जनता का जनसमर्थन आरजेडी के साथ था, लेकिन बाहरी दखल, फैलाई गई अफवाहों और योजनाबद्ध रणनीति ने चुनावी माहौल को प्रभावित किया।