दूध से भरी बाल्टी गिर गयी तो राहुल गांधी पर कर दिया केस, क्या है पूरा मामला जानिए
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान को लेकर बिहार के समस्तीपुर में एक अनोखा मामला दर्ज किया गया है। यहां रोसड़ा के सोनूपुर गांव के रहने वाले मुकेश चौधरी ने सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि राहुल गांधी का “भारत राज्य के खिलाफ लड़ाई” वाला बयान सुनकर उन्हें सदमा लगा है।
अमेरिकी दुल्हन को भाया बिहारी दूल्हा, रेस्टोरेंट में जॉब करने के दौरान हुआ प्यार
बिहार के छपरा के आनंद सिंह ने अमेरिका की सफायर से शादी की है। शादी काफी धूमधाम से गांव में ही संपन्न हुई। इस शादी से जितने आनंद सिंह खुश हैं, उससे ज्यादा उनके घर वाले खुश हैं। दरअसल, मांझी प्रखंड के ग्राम चंदउपुर निवासी आनंद सिंह पेशे से शेफ हैं। दुर्गापुर से होटल मैनेजमेंट से
पटना में जुटे देशभर के विधानसभा अध्यक्ष
बिहार में करीब 42 साल बाद आज यानी सोमवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन हो रहा है। विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में ये कार्यक्रम हो रहा है।
अररिया का सुंदरनाथ धाम, जहां से मुख्यमंत्री 22 जनवरी को करेंगे प्रगति यात्रा की शुरुआत
सुंदरनाथ धाम का धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व काफी पुराना है। बिहार कभी सबसे अमीर और विविध जातीयता का केंद्र था। चाहे रामायण हो, महाभारत हो, या बौद्ध धर्म, इन सभी की बिहार की समृद्ध संस्कृति के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बिहार में आज भी बौद्ध काल और महाभारत काल के
किशनगंज को मिली 1117 करोड़ की सौगात, 25KM का बनेगा फोरलेन
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने किशनगंज जिले में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत किशनगंज-बहादुरगंज प्रखंड में एनएच-27 और एनएच-327ई को जोड़ने वाला 24.849 किलोमीटर लंबा फ़ॉरलेन हाईवे बनाया जाएगा।
बिहार के कटिहार जिले में गंगा नदी में डूबी नाव, तीन की माैत व कई लापता
पटना। बिहार के कटिहार जिले में रविवार की सुबह गोलाघाट के पास गंगा नदी में एक नाव पलटने से तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि सात लोगाें के लापता हैं। माैके पर एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। मृतकाें की संख्या बढ़ सकती है।
रविवार सुबह सात बजे के करीब 12 किसानों को दियारा से लेकर एक छोटी नाव निकली थी।
मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल स्व सिद्धेश्वर प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी,सेक्टर-7 स्थित पार्क में त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल स्व सिद्धेश्वर प्रसाद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने स्व सिद्धेश्वर प्रसाद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व सिद्धेश्वर प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
मोतिहारी पुलिस ने ऑनर किलिंग का किया खुलासा
जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनर किलिंग के मामले का खुलासा किया है।दरअसल पुलिस ने बीते 11 जनवरी को तिरहुत कैनाल नहर से एक 20 वर्षीय युवती का शव बरामद किया था। जिसकी पहचान रोशनी कुमारी के रूप में हुई थी। मगर शव बरामद होने से प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा था,
राहुल गांधी पटना पहुंचते ही तेजस्वी से मिले
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिन के बिहार दौरे पर शनिवार को पटना पहुंचे। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने हवाईअड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल को सबसे पहले बापू सभागार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होना था। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था लेकिन पटना पहुंचने के बाद राहुल सीधे होटल मौर्या पहुंचे, जहां राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक चल रही है।
ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट, ड्राइवर के उड़े चिथड़े
पटना में वैन से अनलोड करने के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिसमें वैन चालक की माैके पर माैत हाे गई। धमाका इतना जोरदार था कि चालक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। शरीर के कुछ हिस्से 10 फीट हवा में उछल गए। उसका पैर कुछ दूरी पर जाकर गिरा।