लैंड फॉर जॉब, लालू यादव पर चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस:आज मामले में होगी सुनवाई
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लैंड फॉर जॉब केस में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर आज सुनवाई होनी है। 9 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी मंजूरी दे दी थी। राष्ट्रपति ने CRPC की धारा 197(1) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 218 के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है।
अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण
केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बीती रात दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। रेलमंत्री बिहार दौरे पर प्रदेश को सौगात भी देंगे। वैष्णव देररात 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। उनका रात्रि विश्राम पटना में हुआ। वैष्णव, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ आज पटना से जमालपुर एमआर स्पेशल ट्रेन से रवाना हो गए हैं।
NMCH में चूहों ने कुतर दिया मरीज का पैर, तेजस्वी ने CM पर साधा निशाना, कहा- अचेत अवस्था में हैं मुख्यमंत्री
बिहार में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पटना में तीन लोगों को गोली मारे जाने की घटना का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है।
बिहार में जल्द होगी बड़ी शिक्षक भर्ती, 1.60 लाख से ज्यादा पदों पर बहाली
बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत की खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (TRE-4) प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया को 10 अगस्त 2025 से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
बिहार में रिश्वतखोरी पर एक्शन : रानीगंज के BDO के बाद पटना के ASI रंगेहाथ गिरफ्तार
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सरकारी अफसरों को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। अररिया जिले के रानीगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और उनके एकाउंटेंट को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया, वहीं पटना में एक एएसआई 50 हजार रुपये लेते धरा गया।
बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बुधवार काे बिहार पहुंचकर अति भावुक हाे गये । उन्होंने अपना अगला जन्म बिहार में होने की इच्छा व्यक्त की। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मधुबनी पंचायत के राधानगर पताही चौसीमा में आयोजित विष्णु महायज्ञ में पहुंचे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बिहार की धरती को नमन किया।
आठ फेरों के साथ आनंद विहार से जोगबनी चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
दिल्ली सहित अन्य दूसरे प्रदेशों में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों को गर्मी के दिनों में ट्रेनों में ठूस ठुसकर नहीं आना होगा।रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी के लिए आठ फेरों वाली समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है।20 सामान्य श्रेणी की कोच के साथ यह ट्रेन चलेगी।
1.50 लाख घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार BDO, अकाउंटेंट भी पकड़ा गया
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अररिया जिले के रानीगंज बीडीओ रीतम चौहान को 1.50 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बीडीओ के साथ उनके अकाउंटेंट आदित्य प्रियदर्शी को भी पकड़ा गया है।
प्रेमिका की शादी तय होने पर नाराज हुआ प्रेमी, पिता की गोली मारकर की हत्या; थाने में किया सरेंडर
बिहार के कैमूर जिले के भभुआ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजान देने के बाद आरोपी युवक ने खुद भभुआ थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्य सचिवालय स्थित सभा कक्ष में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है।