दूध से भरी बाल्टी गिर गयी तो राहुल गांधी पर कर दिया केस, क्या है पूरा मामला जानिए

News saga Desk

बिहार। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान को लेकर बिहार के समस्तीपुर में एक अनोखा मामला दर्ज किया गया है। यहां रोसड़ा के सोनूपुर गांव के रहने वाले मुकेश चौधरी ने सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि राहुल गांधी का “भारत राज्य के खिलाफ लड़ाई” वाला बयान सुनकर उन्हें सदमा लगा है। इससे उनके हाथ से दूध से भरी बाल्टी गिर गई और 5 लीटर दूध बर्बाद हो गया। दूध की कीमत 50 रुपये प्रति लीटर थी। इससे उन्हें कुल 250 रुपये का नुकसान हुआ है। 

बता दें कि मुकेश चौधरी ने राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी से देश की संप्रभुता को खतरा है। हालांकि अभी यह स्प्ष्ट नहीं है कि अदालत ने उनकी याचिका स्वीकार की है या नहीं। गौरतलब है कि 15 जनवरी को दिल्ली में कांग्रेस के नए कार्यालय के उद्धाटन के दौरान राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उनकी लड़ाई सिर्फ भाजपा और आरएसएस से नहीं, बल्कि भारतीय राज्य (इंडियान स्टेट) से भी है। इस बयान पर असम में भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 


Read More News

अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More