सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक ले जाने की है जरूरत : चक्रपाणि
सदस्यता अभियान को लेकर राजद जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के बैठक का आयोजन बुधवार को पंचायत भवन तिलकपुर सुल्तानगंज में किया गया, जिसकी अध्यक्षता अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नट बिहारी मंडल एवं संचालन नगर अध्यक्ष मोहम्मद अफरोज ने किया।
पटना में पीपीपी मोड पर तीन पांच सितारा होटलों के निर्माण के लिए निविदा दस्तावेज जारी
राज्य में पर्यटकों की बढ़ती संख्या और बेहतर औद्योगिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए राजधानी पटना में तीन नए पांच सितारा होटलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
प्रशांत किशोर की हालत बिगड़ी, मेदांता के आईसीयू में शिफ्ट
राजधानी पटना के जयप्रभा मेदांता अस्पताल में भर्ती जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की तबीयत और अधिक बिगड़ने के बाद मंगलवार को उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया है।
मोतिहारी बाजार समिति में चल रहे निर्माण कार्य का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
कृषि उत्पादन बाजार समिति फेज 2 के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का बुधवार को डीएम सौरभ जोरवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी,वरीय परियोजना अभियंता चंपारण कार्य प्रमंडल एवं परियोजना अभियंता उपस्थित
PMCH के हॉस्टल में आधी रात को लगी आग
PMCH के चाणक्य हॉस्टल के एक कमरे में देर रात 11:45 बजे आग लग गई। इसके कारण कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल कर्मियों को भी मौके तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर मनोज नट समेत 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हुई थी।
बिहार के दरभंगा में सड़क दुर्घटना में बनमखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि घायल
बिहार में दरभंगा शहर स्थित दिल्ली मोड़ के पास बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्णिया जिला के बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में विधायक गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। फिलहाल उनका इलाज एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।
भाजपा ने समस्तीपुर उत्तर से नीलम सहनी एवं समस्तीपुर दक्षिण से शशिधर झा को अध्यक्ष मनोनीत किया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन में दो जिला संगठन के दृष्टिकोण से बनाई गई है। जिसमें समस्तीपुर उत्तर के अध्यक्ष के रूप में नीलम सहनी एवं समस्तीपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष शशिधर झा मनोनीत किए गए हैं।
आग ताप रहे बच्चे से एक युवक ने सिगरेट मंगाया, इंकार करने पर सिर में मार दी गोली
मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव से दुखद खबर आ रही है, जहां पर मंगलवार को दुकान से सिगरेट लाने से इंकार करने पर एक अपराधी ने 8 वर्षीय अंशु के सिर में गोली मार दी।
23 लाख की नगद राशि के साथ तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
जुडियो का फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर मध्यप्रदेश के मंडसौर कोतवाली थाने के सुरज गुप्ता से 38 लाख 67 हजार रुपये के ठगी मामले में वांछित नवादा जिले के वारिसलीगंज थाने के झौर गांव निवासी सचिन रंजन उर्फ अमित,अमिस कुमार व नीतिन कुमार को मंगलवार को वारिसलीगंज थाने के सहयोग से मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
नीतीश सरकार के विकास योजनाओं के लिए 318 करोड़ की सौगात से वैशाली का होगा कायाकल्प: उमेश सिंह कुशवाहा
बिहार जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और प्रगति यात्रा के रूप में मुख्यमंत्री की यह 15 वीं यात्रा है। 4 डिग्री की ठंड से लेकर 44 डिग्री की गर्मी तक अगर कोई जननेता जनता-जनार्दन के बीच खड़ा हो तो समझ लीजिए वो हमारे नेता नीतीश कुमार ही हैं।