भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व : नीतीश कुमार
भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया आयी है। उन्होंने भी कहा है कि भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर आज पूरा देश गौरवान्वित है।
पटना में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लाेगाें की माैत, चार घायल
बिहार में सोमवार देर रात हुई बारिश, वज्रपात और आंधी बारिश ने कई जिलों में तबाही मचायी। रात 11 बजे के बाद से पटना का मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने कई इलाकों में तबाही मचाई। जि बले में बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर दियारा के नई बायपास
नीट पेपर लीक के नाम पर साइबर ठगी करने वाला बांग्लादेश मेडिकल कॉलेज का छात्र गिरफ्तार
नीट परीक्षा प्रश्न पत्र लीक के नाम पर टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगी को अंजाम देने वाला मेडिकल का छात्र को अररिया पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया।आर्थिक अपराध इकाई पटना के निर्देश पर साइबर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
व्यवसायी विनय गुप्ता की हत्या के विरोध में बाजार रहे बंद
पुलिस जिला नवगछिया के आदर्श थाना नवगछिया के बाजार में बीते रात व्यवसायी विनय गुप्ता के हत्या के विरोध में सोमवार को नवगछिया के बाजार बंद रहे। व्यवसायियों ने हत्या के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।
जदयू ने जाति जनगणना का क्रेडिट नीतीश कुमार को दिया, राजद ने साधा निशाना
मोदी कैबिनेट के जाति जनगणना के फैसले के बाद बिहार सहित देशभर में जाति जनगणना पर क्रेडिट लेने की होड़ मची है। आरजेडी और कांग्रेस जहां दावा कर रहे हैं कि उनके नेताओं के दबाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कास्ट सेंसस कराने का फैसला लिया है,
पटना में 10 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद:तस्कर गिरफ्तार
पटना में पालीगंज पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने खेप के साथ शराब तस्कर नवनीत कुमार को गिरफ्तार किया है। नवनीत पालीगंज थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव का रहने वाला है।
एक बार फिर बिहार दौरे पर आएंगे ओवैसी, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश!
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के प्रमुख बार-बार बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। बिहार चुनाव को लेकर AIMIM भी अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है।ओवैसी एक बार फिर बिहार दौरे में आने वाले हैं। आज ओवैसी मोतिहारी पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
भूमि सर्वेक्षण को लेकर रैयतो को किया गया जागरूक
बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के अंर्तगत शनिवार को जिले के मधुबन अंचल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रैयतो को सर्वे से संबंधित विशेष जानकारी दी गई।
मिलर हाई स्कूल मैदान में राजद की बड़ी रैली,तेजस्वी यादव संग तेज प्रताप भी मौजूद,अति पिछड़ा वर्ग का उठाएंगे मुद्दा
पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आज राजद ने अति पिछड़ा जगाओ-तेजस्वी सरकार बनाओ मुद्दे पर बड़ी रैली आयोजित की है। बतौर मुख्य अतिथि तेजस्वी यादव कार्यक्रम में पहुंचे और दीप जलाकर इसकी शुरुआत की। उनके साथ राजद नेता तेज प्रताप भी मौजूद हैं।
बिहार में MBBS के छात्र ने की आत्महत्या, पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन में था
बिहार के किशनगंज स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एमबीबीएस फर्स्ट इयर के छात्र सहजप्रीत सिंह ने आत्महत्या कर ली। 19 वर्षीय सहजप्रीत पंजाब के गुरदासपुर जिले के रनिया का रहने वाला था और हाल ही में मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था।