बिहार के नालंदा जिले में मामूली विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या
जिले में खुदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभा विगहा गांव में एक स्टील के कटोरे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुरूवार की सुबह को घटी है जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
दरभंगा पहुंचे राहुल गांधी, आंबेडकर छात्रावास जाने पर अड़े
कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार के दरभंगा हवाईअड्डे पर पहुंच गए हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। दरभंगा में राहुल को छात्रों के साथ ‘शिक्षा न्याय संवाद’ करना है लेकिन कार्यक्रम स्थल को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है।
एक्शन मोड में JDU: पटना में राजनीतिक सलाहकार समिति की बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा
जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी राजनीतिक सलाहकार समिति की एकदिवसीय बैठक पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की। बैठक में प्रदेश भर से लगभग 314 सदस्य शामिल हुए, जो राज्य के विभिन्न जिलों से पटना पहुंचे थे।
बिहार में चाची से एकतरफा प्यार में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, शव खेत में फेंका
बिहार के बेगूसराय जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी ही चचेरी चाची से एकतरफा प्यार के चलते अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को मकई के खेत में फेंक दिया गया। घटना 11 मई की है।
पटना के BN कॉलेज में बमबाजी से घायल छात्र की हालत हुई नाजुक
पटना मंगलवार की दोपहर पटना के BN कॉलेज के कैंपस में बमबाजी में घायल छात्र सुजीत कुमार पांडेय की हालत गंभीर बनी हुई है। सुजीत मेदांता अस्पताल के ICU में एडमिट है। सुजीत के परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं है।
देश के लिए कुर्बान हुए बिहार के BSF जवान, आतंकी मुठभेड़ में हुए थे घायल
बिहार के नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के उतरथु गांव के रहने वाले बीएसएफ जवान सिकंदर राउत जम्मू-कश्मीर में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी और आतंकी मुठभेड़ में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
बिहार में प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने पिता की गला काटकर की हत्या
बिहार के भोजपुर जिले के आरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोतीटोला गांव में एक बेटे ने संपत्ति के विवाद में अपने ही पिता की गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
भागलपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लड़खड़ा कर गिरे सांसद अजय मंडल, स्ट्रैचर पर पहुंचे अस्पताल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को भागलपुर पहुंचे। यहां उन्हाेंने 208 करोड़ की 32 योजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नीतीश ने इंडोर स्टेडियम पहुंचकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के फाइनल मुकाबले को भी देखा और खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री ने परिचय लिया।
एक बार फिर सरहद पर शहीद हुआ बिहार का लाल, तीन महीने पहले लिए थे सात फेरे
देश की सरहद पर एक बार फिर बिहार का सपूत शहीद हो गया। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए सीवान जिले के वसिलपुर गांव निवासी बीएसएफ जवान रामबाबू प्रसाद ने मंगलवार सुबह इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।
पूर्वी चंपारण को अपराधमुक्त बनाने को लेकर एसपी ने तैयार की 1000 अपराधियो की सूची
एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एक ठोस रणनीति पर कार्य शुरू कर दिया है।