पटना में 10 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद:तस्कर गिरफ्तार

News Saga Desk

पटना। पटना में पालीगंज पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने खेप के साथ शराब तस्कर नवनीत कुमार को गिरफ्तार किया है। नवनीत पालीगंज थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव का रहने वाला है।

दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जलपुरा गांव में दूसरे राज्यों से अंग्रेजी शराब लाई गई है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान नवनीत के घर और कार से 362 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लाई गई थी। बरामद शराब की कीमत लगभग 10 लाख रुपए है।

अन्य ठिकानों का पता लगा रहे हैं : DSP

पालीगंज DSP प्रीतम कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से 2 लाख 7 हजार 2 रुपए नगद, एक कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय ने आगामी चुनाव को देखते हुए अवैध हथियार और शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य ठिकानों का पता लगा रही है। पटना पुलिस अवैध शराब और हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।


Read More News

खगड़िया में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, 3 बच्चे घायल, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया के अमनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत और 3 बच्चे घायल हुए।...

Read More