पुलिस स्मृति दिवस पर बथनाहा एसएसबी मुख्यालय में कार्यक्रम
अररिया | जिले के बथनाहा स्थित एसएसबी 56 वीं बटालियन मुख्यालय में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसएसबी 56 वीं वाहिनी के कमांडेंट शाश्वत कुमार समेत एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया और मुख्यालय स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर शहीद पुलिस जवानों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
सांसद पप्पू यादव ने सीएम नीतीश को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया
पूर्णिया। बिहार की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला न्योता देते हुए कहा कि अगर वे चुनाव के बाद कांग्रेस में शामिल होना चाहें, तो उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाएगा।
अररिया में बकरा नदी में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत, गांव में मातम
अररिया। जोकीहाट थाना क्षेत्र के तारण गांव में सोमवार को बकरा नदी में डूबने से तीन बच्चियों की जान चली गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को सदमे और शोक में डाल दिया।
पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों पर 149 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव का भरोसा दिया
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों पर अब कुल 149 उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 9 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए हैं।
राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह डकैती मामले में गिरफ्तार, आज होगी गढ़वा कोर्ट में पेशी
गढ़वा/सासाराम। सासाराम विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी सत्येंद्र साह को झारखंड के गढ़वा जिले में 2004 के एक बैंक डकैती कांड में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उनके द्वारा नामांकन दाखिल करने के कुछ घंटे बाद ही की गई, जिससे स्थानीय राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
निर्वाची पदाधिकारी ने की वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र की तैयारियों की समीक्षा
पश्चिम चम्पारण | बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 के मद्देनजर आज सौरव आलोक, निर्वाची पदाधिकारी, 01-वाल्मीकिनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की अध्यक्षता में प्रखंड बगहा – दो के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
भारत-नेपाल के सुरक्षा एजेंसी की बैठक में मिठाई भेंटकर दी गई दीपावली की बधाई
अररिया | जिले के सिकटी से लगे भारत नेपाल सीमा स्थित एसएसबी 52 वीं बटालियन के बाह्य सीमा चौकी सिकटी में भारत और नेपाल के बॉर्डर की सुरक्षा में लगे अधिकारियों की समन्वय बैठक रविवार को हुई। जिसमें बॉर्डर सुरक्षा,दोनों देशों के बीच तस्करी,मादक पदार्थों एवं हथियारों के सप्लाय जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
एसएसबी में 20 कार्मिकों को कमांडेंट ने बैच पहनाकर दी प्रोन्नति
अररिया | बथनाहा स्थित एसएसबी 56 वीं बटालियन मुख्यालय में समारोह आयोजित कर प्रोन्नति प्राप्त एसएसबी के जवानों और अधिकारियों को कमांडेंट शाश्वत कुमार ने बैच पहनाकर प्रोन्नति दी। जिसमें सहायक उप-निरीक्षक से उप-निरीक्षक में प्रोन्नत 5, मुख्य आरक्षी से सहायक उप-निरीक्षक में 8 एवं आरक्षी से मुख्य आरक्षी में 7 कुल 20 को पदोन्नति हुए कार्मिकों को आईपीएस कमांडेंट शाश्वत कुमार द्वारा पदोन्नत किया गया।
सम्पन्न हुआ द्वितीय पोलिंग रैंडमाइजेश
समस्तीपुर | बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की दिशा में जिले में तैयारी अंतिम चरण में है।
पटना में विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा, प्रेक्षकों ने दिए निर्देश
पटना | भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पटना जिले में कुल 14 सामान्य प्रेक्षक, 1 पुलिस प्रेक्षक तथा 4 व्यय प्रेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।