पुतिन के भारत दौरे के बीच रूसी नेता अभय सिंह की अपील, भारत को लेना चाहिए एस-500 एयर डिफेंस सिस्टम
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को भारत पहुंच चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठकों का दौर जारी है। इसी बीच रूस में भारतीय मूल के नेता और विधायक अभय सिंह ने भारत से खास अपील की है। उनका कहना है कि भारत को रूस से अत्याधुनिक एस-500 एयर डिफेंस सिस्टम हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए।
बिहार में गंडक नदी पर बनेगा 10.5 किमी का नया पुल, केंद्र सरकार ने 1977 करोड़ की मंजूरी दी
बिहार के बेतिया में गंडक नदी पर बनने वाले नए पुल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार ने इस मेगा प्रोजेक्ट को मंजूरी देते हुए लगभग 1977 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत कर दिया है। यह निर्णय नए साल से पहले राज्य के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।
ठंड ने बढ़ाई परेशानी, दिसंबर की शुरुआत में ही ठिठुरने लगा बिहार
बिहार में दिसंबर के पहले हफ्ते से ही मौसम का रुख बदल गया है। सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड तेज महसूस होने लगी है और कई जिलों में घना कोहरा छाने लगा है। गुरुवार को पटना, बेगूसराय, किशनगंज, बेतिया, बगहा और गोपालगंज सहित 10 से ज्यादा शहरों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई।
नई ऊंचाइयों की ओर, बिहार की ऐश्वर्या वर्मा बनीं मिस इंडिया वॉशिंगटन 2025
पटना। बिहार की बेटी ऐश्वर्या वर्मा ने अमेरिका में बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्हें मिस इंडिया वॉशिंगटन 2025 का ताज पहनाया गया है। यह सम्मान उन्हें 13वें वार्षिक ग्लोबल वुमन फेस्टिवल के दौरान दिया गया। यह आयोजन AmPowering द्वारा हर साल कराया जाता है और अमेरिका में महिला सशक्तिकरण के लिए एक प्रमुख मंच माना जाता है। इस साल कार्यक्रम 30 नवंबर को हयात रेजिडेंसी लेक वाशिंगटन, रेंटन में आयोजित हुआ।
नरेंद्र नारायण यादव निर्विरोध चुने गए बिहार विधानसभा के नए उपाध्यक्ष
बिहार विधानसभा के 18वें शीतकालीन सत्र के चौथे दिन उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
नालंदा में NH-20 पर कार और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, आग लगने से एक युवक की मौत, चार गंभीर
नालंदा जिले में बुधवार देर शाम NH-20 पर देवधा ओवरब्रिज के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मारुति कार और स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद मारुति कार में अचानक आग लग गई।
बिहार विधानसभा सत्र में तकनीकी गड़बड़ी के बीच राज्यपाल का संबोधन, 1 करोड़ रोजगार का ऐलान
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन एक अप्रत्याशित स्थिति दिखाई दी, जब राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का संबोधन तकनीकी बाधा के कारण बिना माइक के शुरू हुआ। जैसे ही सुबह 11:30 बजे उनका भाषण शुरू हुआ, माइक अचानक बंद हो गया। लगभग पांच मिनट तक आवाज न आने के बावजूद उन्होंने जोर से बोलते हुए अपना अभिभाषण जारी रखा। इस दौरान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्थिति समझने की कोशिश में इधर-उधर देखते रहे। आखिरकार राज्यपाल ने मुस्कुराते हुए कहा— “मैं थोड़ा जोर से बोल देता हूं” और आगे अपना भाषण पढ़ा।
बिहार में ग्रामीण सड़कों का बड़ा बदलाव, 93% सड़कें अपग्रेड, पूर्वी चंपारण नंबर-1
बिहार में ग्रामीण इलाकों को जोड़ने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार सड़क परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 93.35% सड़कें अब बेहतर श्रेणी में आ चुकी हैं, जबकि शेष सड़कों के उन्नयन की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है।
बिहार में पुलिस का सख्त अभियान, शराब तस्करों से मुठभेड़, कुख्यात अजय राय घायल होकर गिरफ्तार
बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही पुलिस ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। छपरा के मांझी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें कुख्यात तस्कर अजय राय गोली लगने से घायल हो गया और पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
बिहार कांग्रेस में अनुशासन संकट, समीक्षा बैठक से 15 जिलाध्यक्ष गायब, हाईकमान ने भेजा नोटिस
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद कांग्रेस ने सोमवार को सदाकत आश्रम में एक अहम समीक्षा बैठक बुलाई थी। उद्देश्य था—हार के कारणों की पहचान, संगठन की कमजोरियों का आकलन और 2025 की तैयारी के लिए रणनीति तय करना। लेकिन जिस सक्रियता और एकजुटता की उम्मीद की जा रही थी, वह बैठक में नजर नहीं आई। कांग्रेस के 15 जिलाध्यक्ष बैठक में पहुंचे ही नहीं, जिससे पार्टी हाईकमान की भौहें तन गई हैं।