सांसद पप्पू यादव ने सीएम नीतीश को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया

पूर्णिया। बिहार की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला न्योता देते हुए कहा कि अगर वे चुनाव के बाद कांग्रेस में शामिल होना चाहें, तो उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत में पप्पू यादव ने महागठबंधन की एकजुटता पर सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अकेला मैं एनडीए पर भारी हूं और बिहार की जनता महागठबंधन को वोट देगी। उन्होंने एनडीए पर भी हमला करते हुए कहा कि चिराग पासवान और भाजपा के नेताओं में एकजुटता नहीं है और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में बाधा डाल रहे हैं।

पप्पू यादव ने यह भी बताया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष बिहार में चुनावी सभाएं छठ के बाद करेंगे। उन्होंने महागठबंधन में सब कुछ सही होने का दावा किया और कहा कि विपक्षी नेताओं से सवाल सिर्फ महागठबंधन पर नहीं बल्कि एनडीए पर भी उठाए जाने चाहिए।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

Read More