85+ वरिष्ट नागरिक ,दिव्यांग एवं कोविड से प्रभावित पोस्टल बैलेट से देंगे वोट, डीएम
नवादा | नवादा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अन्तर्गत 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग मतदाताओं एवं कोविड-19 से प्रभावित व्यक्तियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोटिंग की सुविधा प्रदान की जानी है।
पूर्व आईपीएस अधिकारी अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव,कटवाया एनआर
अररिया | बिहार के चर्चित सुपर कॉप आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। जिसको लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारी लांडे ने सोमवार को अररिया अनुमंडल कार्यालय से नामांकन के लिए अपना एनआर कटवाया।
कोर्ट के फैसले पर तेजस्वी बोले- हम भाजपा से लड़ेंगे, रविशंकर ने पूछा- ऐसे कैसे बदलेंगे बिहार
नई दिल्ली | बिहार चुनाव के बीच आईआरसीटीसी घोटाले में दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट के आदेश को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव से पहले पार्टी पर हमला बताया है। इस पर पूर्व केंद्रीय विधि मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने तेजस्वी से पूछा कि वह बिहार बदलने का वादा करते हैं, लेकिन आईपीसी की धारा 420 उन पर लगी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग एवं सामग्री कोषांग का निरीक्षण
अररिया | जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी अनिल कुमार द्वारा व्यय प्रेक्षक के आगमन की तैयारी को लेकर खेल भवन अररिया में बनाए गए निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग एवं सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन को लेकर दी जानकारी, आचार संहिता का पालन का निर्देश
अररिया | जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना निर्गत होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
रणजी ट्रॉफी के पहले दो मैचों के लिए बिहार की टीम घोषित, वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
पटना | बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) ने रविवार को रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के पहले दो मैचों के लिए वरिष्ठ टीम की घोषणा कर दी। चयन समिति की बैठक के बाद 14 सदस्यीय टीम को अंतिम रूप दिया गया। टीम की कमान साकिबुल गनी को सौंपी गई है, जबकि वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अर्द्धसैनिक बल एवं वाहन कोषांग के कार्यों की समीक्षा
पटना | जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिलाधिकारी, सारण अमन समीर द्वारा अपर समाहर्त्ता, विधि व्यवस्था, जिला परिवहन पदाधिकारी, सहायक आयुक्त, मद्य निषेध तथा VC के माध्यम से जुड़े सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं सभी अंचलाधिकारियों के साथ बिहार विधान सभा आम चुनाव, 2025 के अवसर पर गठित अर्द्धसैनिक बल कोषांग एवं वाहन कोषांग में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.
चुनावी प्रचार सामग्री के पूर्व प्रमाणीकरण की अनिवार्यता, मीडिया सेल कर रहा सतर्क निगरानी
पटना | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र सारण जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, केबल चैनल, रेडियो, विजुअल-वीडियो, ऑडियो, सिनेमा हॉल और सोशल मीडिया (बल्क एसएमएस) के माध्यम से किए जाने वाले चुनाव प्रचार की सभी प्रचार सामग्री का पूर्व प्रमाणीकरण अनिवार्य है।
गठबंधन में सीट शेयरिंग के हिसाब से नाखुश उपेंद्र कुशवाहा ने किया भावुक ट्विट, कार्यकर्ताओं से मांगी माफी
पटना | बिहार विधानसभा चुनाव काे लेकर आखिकार गठबंधन ने बीते कल सीटाें का बंटवारा कर लिया लेकिन सीट बंटवारे के बाद भी गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लाेक माेर्चा (रालाेमाे) की नाराजगी खत्म नहीं हुई है।
नेपाल ले जा रहे आठ बोरी खाद जब्त, दो बाइक सहित दो तस्कर गिरफ्तार
अररिया | एसएसबी 52वीं बटालियन की बाह्य सीमा चौकी आमबाड़ी कैंप के जवानों ने दो बाइक पर आठ बोरी रासायनिक खाद लेकर नेपाल जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया।