जमुई में दर्दनाक हादसा: ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
बिहार के जमुई जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
जमुई पुलिस-एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय AK-47 सप्लायर पटना से गिरफ्तार
बिहार के जमुई जिले की मलयपुर थाना पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी से जुड़े कुख्यात आरोपी मोहम्मद फिरोज आलम को पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और उस पर बिहार, झारखंड व उत्तर प्रदेश में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
क्रिसमस पर भी नहीं चली पटना मेट्रो, तकनीकी खराबी से दूसरे दिन लगातार सेवा ठप
पटना: क्रिसमस के दिन पटना मेट्रो से सफर करने की उम्मीद लगाए यात्रियों को निराशा हाथ लगी। तकनीकी खराबी के कारण पटना मेट्रो सेवा लगातार दूसरे दिन भी पूरी तरह बंद रही।
छपरा में भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से स्कॉर्पियो पलटी, दो की मौत, छह घायल
छपरा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गड़खा थाना क्षेत्र में छपरा–मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कुछ लोग स्कॉर्पियो के नीचे दब गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बेतिया के बलुआ पंचायत में 78 साल बाद बिजली पहुंचेगी, जनवरी तक ग्रामीणों को मिलेगी रोशनी
बेतिया जिले के बलुआ पंचायत के कई गांव आज भी सूरज उगने के बाद और ढलने से पहले ही खाना बनाने को मजबूर हैं, क्योंकि स्वतंत्रता के 78 साल बाद भी यहां बिजली नहीं पहुंची थी। 5जी के युग में भी गांव के लोग की-पैड मोबाइल इस्तेमाल करते हैं और पढ़ाई के लिए रात में दीपक या ढेबरी पर निर्भर रहते थे।
बेगूसराय में जदयू छात्र नेता को बदमाशों ने मारी गोली, आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक
बेगूसराय: जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बेखौफ नजर आए। बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले जदयू के छात्र नेता सोनू कुमार को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद सोनू करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर मदद के लिए तड़पते रहे, लेकिन आसपास मौजूद लोग आगे नहीं आए।
पटना में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले वीरेंद्र सहवाग, खेल और बिहार के भविष्य पर हुई बातचीत
पटना: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और ‘मुल्तान के सुल्तान’ के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने पटना में बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति और खेल जगत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
बिहार में कड़ाके की ठंड का कहर, गया सबसे ठंडा जिला; 26 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट
बिहार में ठंड ने इस बार असाधारण रूप धारण कर लिया है। सुबह होते ही घना कोहरा, सड़कों पर पसरा सन्नाटा और हवा में चुभती गलन आम नज़ारा बन गया है। राज्य के अधिकतर हिस्से शीतलहर और कोल्ड डे की चपेट में हैं, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
औरंगाबाद में रेल हादसा: फेसर स्टेशन के पास मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी
बिहार के दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड पर मंगलवार देर रात एक रेल हादसा हुआ। फेसर स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं। यह घटना रात करीब 12 बजे हुई, जब मालगाड़ी डाउन मेन लाइन से लूप लाइन में प्रवेश कर रही थी।
राहुल गांधी पर जदयू का तीखा प्रहार, लोकतंत्र के सवाल पर उठाए गंभीर मुद्दे
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज कुमार ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे राहुल गांधी की राजनीतिक समझ और भूमिका पर भी गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।