पटना को मिलेगा आधुनिक मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, पाटलिपुत्र कॉलोनी में 23.66 करोड़ का निवेश
राजधानी पटना में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। पाटलिपुत्र कॉलोनी में 23.66 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड वाले मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण प्रस्ताव को प्रारंभिक मंजूरी मिल गई है। यह परियोजना राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की बैठक में स्वीकृत कुल 19 निवेश प्रस्तावों का हिस्सा है।
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पटना में भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को पटना पहुंचे। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली बिहार यात्रा रही। पटना एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पटना में 26 दिसंबर तक कक्षा 8 तक स्कूल बंद, 9 से 12वीं की कक्षाएं बदले समय पर
बिहार की राजधानी पटना में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले में कक्षा 1 से 8 तक सभी सरकारी और निजी स्कूल 26 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
पटना में शीतलहर का अलर्ट, ठंड से राहत के लिए प्रशासन ने कसी कमर
पटना में कड़ाके की ठंड और संभावित शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर राहत व्यवस्था शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन शाखा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के इंतजाम कर रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे ठिठुरने को मजबूर न हो।
भोजपुर में टला बड़ा रेल हादसा, पैसेंजर ट्रेन से टकराया रोटावेटर ट्रैक्टर
बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। आरा से सासाराम जा रही पैसेंजर ट्रेन उदवंतनगर के पास ट्रैक पर खड़े एक रोटावेटर ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।
बिहार की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, 217 रेलवे ब्रिज निर्माण को हरी झंडी, 20 लाख लोगों को होगा सीधा फायदा
बिहार में अब रेलवे फाटकों पर लंबा इंतजार लोगों की मजबूरी नहीं रहेगा। राज्य में बड़ी संख्या में रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर ब्रिज (RUB) बनाए जाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत बिहार में करीब 217 रेलवे फाटकों पर आरओबी या आरयूबी का निर्माण किया जाएगा, जिससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी।
मुजफ्फरपुर में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक पारिवारिक विवाद का दर्दनाक अंजाम सामने आया है। मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख वार्ड नंबर 6 में मंगलवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
अब थानों के नहीं काटने होंगे चक्कर, बिहार में जमीन विवाद सुलझाने की नई व्यवस्था लागू
जमीन विवाद को लेकर थानों और जनता दरबार के चक्कर लगाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। बिहार सरकार ने भूमि विवाद निपटारे की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब ऐसे मामले सीधे अंचल कार्यालयों में सुलझाए जाएंगे। डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जमीन से जुड़े विवादों का समाधान प्रशासनिक स्तर पर किया जाएगा, जिससे पुलिस हस्तक्षेप कम हो सके।
पटना में बढ़ती ठंड बनी चुनौती, गिरते तापमान के बीच प्रशासन अलर्ट मोड में
राजधानी पटना में कड़ाके की ठंड अब आम जनजीवन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है. लगातार गिरते न्यूनतम तापमान ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है. सुबह की कंपकंपी और रात की ठिठुरन ने खासकर फुटपाथ पर रहने वाले लोगों, बुजुर्गों, बीमारों और छोटे बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार की दिल्ली में मोदी-शाह से मुलाकात, विकास एजेंडा और मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन
बिहार विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास पर करीब 30 मिनट तक चली इस बैठक को राजनीतिक और