गरुड़ कमांडो शहीद नीलेश नयन का मनाया गया शहादत दिवस
भागलपुर | जिले के सुल्तानगंज स्थित भीरर्खुद पंचायत में गरुड़ कमांडो शहीद नीलेश नयन का 8वां शहादत दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार ने किया। इस दौरान शहीद नीलेश नयन के तैलचीत्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
विधायक मिश्रीलाल यादव ने भाजपा छोड़ी, कहा- जहां सम्मान मिलेगा, वहां जाऊंगा
पटना | बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को दरभंगा के अलीनगर से विधायक मिश्रीलाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला भी बोला है।
पश्चिम चंपारण में एमडीएम में अंडा खाने के बाद दो दर्जन से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत, सभी भर्ती
बेतिया | पश्चिम चंपारण ज़िला स्थित मैनाटाड़ ब्लॉकके प्राथमिक विद्यालय पुरैनिया में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन में अंडा खाने के बाद बच्चों को उल्टी पेट दर्द व माथे में चक्कर आने की शिकायत पर दर्जनाधिक छात्र छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटाड़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बच्चों को खतरे से बाहर बताया।
कटिहार पुलिस ने 25 किलो से अधिक गांजा सहित दो तस्कर को किया गिरफ्तार
कटिहार | जिला के सेमापुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 25.604 किलोग्राम गांजा और 2 मोटरसाइकिल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मोहम्मद यासीन उम्र 62 वर्ष पिता अब्दुल ताऊआब और मोहम्मद शरीफ शेख पिता यासीन शेख के रूप में हुई है, जो दोनों टेगरिया थाना सेमापुर जिला कटिहार के रहने वाले हैं।
अररिया के फारबिसगंज में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
बिहार | बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के क्रम में, अररिया जिले में आज दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का एक मामला फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में दर्ज किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू किए जाने के बाद जिले में यह मामला दर्ज होने से चुनावी प्रक्रिया में सख्ती का संदेश गया है।
चुनाव को लेकर डिस्पैच सेंटर का किया गया निरीक्षण
भागलपुर | बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक नवगछिया सुश्री प्रेरणा कुमार द्वारा उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ऋतुराज प्रताप सिंह के साथ 153- गोपालपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बनाया गया डिस्पैच सेंटर इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया का गहन निरीक्षण किया।
नवादा जिले में शारदा अभ्रक माइंस पर वन विभाग का छापा,चालक सह मालिक पकड़ा गया
नवादा | नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती पंचायत सवैयाटांड़ के चटकरी गांव स्थित शारदा नामक अभ्रक माइंस में अवैध खनन के विरुद्ध शुक्रवार को वन विभाग ने बीते गुरुवार की देर रात बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग की टीम ने मौके से उजले रंग के बड़े-बड़े पत्थरों से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है ।
बिहार में नामांकन प्रक्रिया के शुरु होते ही दोनों गठबंधन में सहयोगियों से बातचीत का दौर जारी
पटना | बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में पहले चरण की 121 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है लेकिन बिहार में महागठबंधन और राजग गठबंधन में सीट बंटवारे का इंतजार है।
तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारम्भ
अररिया | अररिया कॉलेज स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हुआ,जिसका शुभारंभ डीएम अनिल कुमार ने किया।जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता पर स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
प्रमंडलीय पुस्तकालय में प्रमंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित
सहरसा | प्रमंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन स्थानीय प्रमंडलीय पुस्तकालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। संगोष्ठी में सुपौल, मधेपुरा और सहरसा के एक-एक प्रतिभागियों ने मध्य(6-7) और माध्यमिक (8-10) वर्ग में भाग लिया।