विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम और एसएसपी ने की समीक्षा बैठकश
भागलपुर | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भागलपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसएसपी हृदय कांत की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई।
हर घर में एक व्यक्ति को मिलेगा रोजगार: तेजस्वी
भागलपुर | जिले के गोराडीह प्रखंड स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरनौध में बुधवार को आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए गठबंधन को जमकर घेरा। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर पलटू चाचा कहकर चुटकी ली।
जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने सीमावर्ती इलाके के चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण
पटना | बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की दिशा में प्रशासनिक तैयारियाँ लगातार की जा रही हैं। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी, सारण एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा मांझी थाना अंतर्गत बिहार उत्तर प्रदेश सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित विभिन्न चेकपोस्टों का निरीक्षण किया गया।
बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर शंकराचार्य लड़ाएंगे निर्दल गौ भक्त उम्मीदवार
सहरसा | जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने बिहार में सनातनी राजनीति शंखनाद किया है। अपनी बिहार यात्रा के क्रम में आज वे सहरसा पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकाली । इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे बिहार में सभी विधानसभा क्षेत्रों से अपने गोभक्त उम्मीदवार लड़ाएंगे ।
रोशना पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
कटिहार | जिले के रोशना थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 199.635 लीटर विदेशी शराब बरामद की है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
महिया गांव में सकतपुर थाना की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों लीटर देशी शराब जब्त कर नष्ट
दरभंगा | दरभंगा जिले के सकतपुर थाना पुलिस ने ताराडीह प्रखंड के महिया गांव स्थित पासवान टोला में बड़ी कार्रवाई करते हुए सैकड़ों लीटर देशी शराब जब्त कर नष्ट कर दिया।
कोढ़ा पुलिस ने 443.83 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
कटिहार | जिले के कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन से कुल 443.83 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
कार्यपालक अभियंता के घर विजिलेंस की छापेमारी
भागलपुर | भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रणव कुमार के भागलपुर स्थित घर पर विजिलेंस की टीम ने बुधवार सुबह छापेमारी से कर रही है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद पटना से आई 12 सदस्यीय विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई शुरू की है।
रानीगंज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगोली निर्माण का आयोजन
News Saga Desk अररिया | जिला के रानीगंज प्रखंड में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए वोट फॉर बैटर बिहार का संदेश दिया।आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने अपने अपने केन्द्रों पर रंगारंग रंगोली का निर्माण कर मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन के पास सड़क बहा, आवागमन हुआ प्रभावित
अररिया | अररिया में बहने वाली नदियां के जलस्तर में बुधवार को कमी आई है। दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण जिले में बहने वाली नदी परमान, बकरा, रतुआ, सुरसर, नूना सहित अन्य नदियों के जलस्तर में कमी देखी जा रही है। लेकिन बाढ़ के हालात अभी भी नरपतगंज, फारबिसगंज, कुर्साकांटा, सिकटी, जोकीहाट आदि प्रखंडों में बना हुआ है।