‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत 21 लाख महिलाओं के खाते में भेजे गये 10-10 हजार रुपये
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 21 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में 10 हजार रूपये प्रति लाभुक की दर से 2100 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरित किया।
फारबिसगंज के पिपरा में परमान नदी का तटबंध टूटा, सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी
अररिया | जिले के फारबिसगंज के पिपरा में परमान नदी का तटबंध टूट गया है।जिससे नदी का पानी सैकड़ों घरों में घुसकर भारी तबाही मचा रही है।
नेपाल सहित उत्तर बिहार में अतिवृष्टि से सभी सीमावर्ती जिलों में बाढ़,सैकड़ों गांवों घुसा पानी
पटना | पड़ोसी देश नेपाल सहित उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में हुई अतिवृष्टि से राज्य एक बार फिर से बाढ़ की चपेट में है।बिहार में बागमती, कोसी, कमला, बलान समेत कई अन्य नदियां उफान पर हैं, जिससे मोतिहारी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और सहरसा समेत कई जिलों में स्थिति विकट है।
बिहार की राजधानी पटना में भी दौड़ी मेट्रो ट्रेन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिखाई हरी झंडी
पटना | बिहार में मेट्राें ट्रेन चलने का इंतजार खत्म खाे गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साेमवार काे पटना मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही बिहार काे पहली मेट्रो ट्रेन की सौगात मिल गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेट्रो के पहले फेज का आज करेंगे उद्घाटन
पटना | राजधानी पटना के लोगों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे भूतनाथ से न्यू आईएसबीटी तक मेट्रो रेल के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे।
ग्रामीणाें पर लाठी चार्ज करने के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित, तीन पुलिस अधिकारी लाइन हाजिर
नवादा | बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर थाने में हुए बवाल और पुलिस पर पथराव की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। मगध रेंज के आईजी छत्रनील सिंह के आदेश पर सोमवार को एसपी अभिनव धीमान ने गोविंदपुर थानाध्यक्ष बलबीर कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीएसपी गुलशन कुमार ने इस निलंबन की पुष्टि की।
कुरसेला नाव हादसे में एक और शव बरामद, एक की तलाश जारी
कटिहार | जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में विजयादशमी के दिन हुए भीषण नाव हादसे के बाद शनिवार को राहत एवं खोज अभियान के दौरान एक लापता व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मधेली 12 नंबर ठोकर के समीप गंगा नदी में फुलेश्वर मंडल का शव मिला, जिसकी पहचान स्थानीय लोगों ने की।
बिहार भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने राजग के तीन घटक दलों के नेताओं से की मुलाकात
पटना | बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे की कवायद तेज हो गई है। दो दिन के दौरे पर पटना पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को राजग के तीन घटक दलों के नेताओं से मुलाकात की।
अंतरराज्यीय थानाध्यक्षों की बैठक में विधि व्यवस्था को लेकर कई निर्देश
नवादा | बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नवादा जिला के पकरीबरावां पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ राकेश कुमार भाष्कर एवं झारखण्ड के गिरिडीह जिला के खोरी महुआ अनुमंडल के एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद की संयुक्त अध्यक्षता में रविवार को बैठक आयोजित किया गया।
अररिया में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही: NH-27 पर ट्रक पलटा, जनजीवन अस्त-व्यस्त
फारबिसगंज/अररिया | पिछले दो-तीन दिनों से अररिया में हो रही मूसलाधार बारिश ने जिले के जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शनिवार देर रात तेज मेघ गर्जन और तूफानी हवाओं के साथ हुई बारिश ने कई इलाकों में तबाही मचाई है, जिसके कारण गंभीर जलजमाव, सड़क धंसने और यातायात जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई है।