बिहार में मानसून हुआ सक्रिय, पटना सहित कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी
बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है, जिसकी वजह से राजधानी पटना सहित कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। सोमवार देर रात हुई बारिश ने पटना को पानी-पानी कर दिया, जिससे कई इलाके, जैसे राजेंद्र नगर और कंकड़बाग, तालाब और झील में तब्दील हो गए।
बिहार राजनीति: JDU को बड़ा झटका, दो बार के विधायक कद्दावर नेता ने थामा RJD का दामन
सोमवार को सुंदर बाड़ी स्थित किसान कॉलेज में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के समक्ष जदयू छोड़कर राजद की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक मुजाहिद आलम दो बार जदयू की टिकट पर विधायक रह चुके हैं।
SIR ड्राफ्ट सूची प्रकाशन पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, अगली सुनवाई कल
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व हुए वोटरलिस्ट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई है। जहां सुप्रीम कोर्ट ने ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। बता दें कि चुनाव से पूर्व निर्वाचन आयोग की तरफ से 1 अगस्त को ड्राफ्ट पब्लिकेशन किया जाना है।
Bihar Politics: चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, BJP-JDU के कई दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की मंशा से पार्टी में नए लोगों को जोड़ा जा रहा है। इसी सिलसिले में रविवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित मिलन समारोह में पूर्णिया की मेयर के पति और समाजसेवी जितेंद्र कुमार ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
बिहार में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत बनेंगी 2,944 किमी सड़कें
पटना | बिहार के ग्रामीण इलाकों की सूरत लगातार बदल रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना (एमएमजीएसयूवाई) के तहत राज्य में पड़े पैमाने पर सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। राज्य सरकार की यह पहल प्रदेश के सुदूर गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
हत्या कर जंगल में फेंका शव बरामद,पुलिस जांच में जुटी
अररिया | अररिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आजमनगर कुसियार गांव के निवासी, मो. कमरुल साहब के पुत्र मो. तौसिफ आलम का शव हत्या कर बगल के जंगल में फेंका हुआ रविवार को बरामद किया गया।स्थानीय लोगों ने जंगल में शव को देख नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी,जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।जंगल में शव होने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गए।
निर्धारित दर से ज्यादा चुंगी वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई : रवि प्रकाश
नवादा | बिहार में नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने रविवार को कहा है कि विभिन्न बस स्टैंड से संचालित किए जाने वाले वाहनों से जिला प्रशासन स्तर पर निर्धारित दर की चुंगी ही वसूल किए जाएंगे । ज्यादा चुंगी वसूली किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
पिकअप पर लदे तस्करी के 116 कार्टून चाइनीज सेब बरामद
अररिया | बिहार -नेपाल की सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी एच समवाय डुबाटोला के जवानों को द्वारा पिकअप पर लदे तस्करी के चाइनीज सेब को बरामद किया।
बिहार के मिथिलांचल में तपस्या और आस्था का पर्व मधुश्रावणी सम्पन्न
भागलपुर | बिहार में मिथिलांचल की परंपराओं में नवविवाहिताओं द्वारा मनाया जाने वाला 13 दिवसीय मधुश्रावणी पर्व इस वर्ष रविवार को टेमी (दुल्हन के घुटनों को जलते हुए दीपक से दागाना) दागने की रस्म के साथ सम्पन्न हो गया।
यह पर्व एक ओर जहां नवविवाहित स्त्रियों की ससुराल में सुख-शांति और समृद्धि की कामना का प्रतीक है, वहीं दूसरी ओर यह लोक परंपरा, स्त्री धर्म और आस्था का एक जीवंत रूप भी है। पूजा के अंतिम दिन की विशेष रस्म, जिसे टेमी दागना कहते है, में नवविवाहिता के घुटने और पंजे जलते दीपक की बाती से हल्के रूप में स्पर्श कर दागे जाते हैं। यह परंपरा त्याग, तपस्या और नारी धर्म की स्वीकार्यता का प्रतीक मानी जाती है।
गोड्डा और पोड़ैयाहाट रेल खंड में भतोंधा हॉल्ट स्टेशन का शिलान्यास
भागलपुर | क्षेत्रीय रेल अवसंरचना और यात्री सुविधा में सुधार की दिशा को लेकर गोड्डा और पोड़ैयाहाट स्टेशनों के बीच स्थित प्रस्तावित भतोंधा हॉल्ट स्टेशन का शिलान्यास रविवार को सांसद निशिकांत दुबे ने किया।
इस अवसर पर सांसद निशिकांत दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि यह नया हॉल्ट न केवल यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि स्थानीय वस्तुओं के आवागमन को भी सुगम बनाएगा, क्षेत्रीय विकास को गति देगा और गोड्डा–पोड़ैयाहाट खंड में सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगा।