176 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ शराब माफिया गिरफ्तार
भागलपुर | जिले के ईशीपुर बाराहाट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध शराब के कारोबार में लिप्त एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया है।
कार्यपालक सहायकों ने सांसद को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र
भागलपुर | बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ की भागलपुर इकाई ने बुधवार को सांसद अजय मंडल को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। संघ ने सरकार से मांग किया है कि वर्षों से संविदा पर कार्य कर रहे कार्यपालक सहायकों को अब स्थायी किया जाए और उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए।
बिहार में भागलपुर के निवासी सौरभ बनर्जी का जीवन आवारा कुत्तों के लिए है समर्पित
भागलपुर | देश में आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आदेश पारित किया है। उसके बाद से देश में कई तरह के चर्चाएं शुरू हो गई है। लेकिन इन सबों के बीच भागलपुर के सौरभ बनर्जी उर्फ बाबई दादा बीते 1982 से अपना जीवन आवारा कुत्तों के लिए समर्पित कर दिया है।
हनुमान चालीसा से सुख समृद्धि के साथ हिंदुत्व एकता में बल मिलेगी : मनोज
अररिया | फारबिसगंज सुल्तान पोखर स्थित वार्ड नंबर 2 बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में बजरंग दल की ओर से मंगलवार रात हनुमान चालीसा और आरती का कार्यक्रम की गई।जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l
पितृपक्ष मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे गया
पटना | विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला की तैयारियाें का निरीक्षण करने बुधवार काे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया जी पहुंचे।
गया जी पहुंचते ही सबसे पहले सीएम ने भगवान विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद सीएम नीतीश सीधे देवघाट पहुंचे, जहां उन्होंने पितृपक्ष मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। इसके बाद वे समाहरणालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।
वरिष्ठ कवि प्रसाद रत्नेश्वर की कविताओ का 5 सितंबर को होगा रेडियो पर प्रसारण
पूर्वी चंपारण | जिले के वरिष्ठ कवि साहित्यकार प्रसाद रत्नेश्वर की चुनिंदा भोजपुरी कविताओं एवं गज़लों का रेडियो प्रसारण 5 सितम्बर को अपराह्न 5.30 बजे से होगा। 2 सितंबर को आकाशवाणी के पटना केंद्र पर ‘ आरती ‘ कार्यक्रम में प्रसारण हेतु प्रसाद रत्नेश्वर की सात भोजपुरी कविताओं एवं गज़लों की रिकार्डिंग हुई।
बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 49 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति, ग्राम कचहरी सचिवों के मानदेय में बढ़ोतरी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में मंगलवार को संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में 49 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक में ग्राम कचहरी सचिव का मानदेय 6000 से बढ़कर 9000 हजार रुपये कर दिया गया है।
पटना में गायब बाइक के मालिक से मिले राहुल गांधी, नई चाबी सौंपकर किया मदद
वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में रोड शो में इस्तेमाल होने के बाद गायब बाइक के मालिक से राहुल गांधी ने पटना में मुलाकात की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के चुनाभट्टी निवासी शुभम सौरव को राहुल गांधी ने सोमवार को सभा के दौरान पटना में मंच पर बुलाकर बात की और उन्हें नई पल्सर बाइक की चाबी सौंपी।
पटना मरीन ड्राइव पर तेजस्वी यादव के ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
राजद नेता तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी यादव पटना के मरीन ड्राइव पर डांस करते नज़र आ रहे हैं।
वोटर अधिकार यात्रा: पटना में राहुल गांधी संग खरगे, हेमंत सोरेन और दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
पटना में हो रही वोटर अधिकार यात्रा को लेकर INDIA गठबंधन के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। गांधी मैदान से लेकर डाकबंगला चौराहा तक समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हाथों में पार्टी के झंडे थामे कार्यकर्ता अपने नेताओं के स्वागत के लिए लगातार जुट रहे हैं।