सिंधारा कार्यक्रम के बहाने सावन की हरियाली में खिला सांस्कृतिक सौंदर्य
अररिया | श्रावण मास में फारबिसगंज अग्रवाल महिला मंच की ओर से रविवार को पारंपरिक सिंधारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिलाओं की सांस्कृतिक भागीदारी, पारंपरिक मूल्यों के निर्वहन और सामूहिक उत्सव धर्मिता का अनुपम उदाहरण बन गया।
पीएम के मन की बात करोड़ों भारतीयों की दिल की धड़कन:प्रवीण
अररिया | पीएम के मन की बात कार्यक्रम सिर्फ संवाद नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की धड़कन है।यह विकसित भारत की आकांक्षाओं और संकल्पों को स्वर देता है।उक्त बातें भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने भाजपा नगर महामंत्री संदीप कुमार की अगुवाई में नगर उपाध्यक्ष आयुष कुमार,भाजयुमो नगर अध्यक्ष किशन शर्मा संग मन की बात कार्यक्रम के 123 वें कड़ी को बूथ संख्या 153 पर रेडियो पर श्रवण उपरांत कही।
मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय के नवनिर्मित गंगा गैलरी, पाटली गैलरी एवं प्रेक्षा गृह का किया उद्घाटन
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना संग्रहालय के नवनिर्मित गंगा गैलरी, पाटली गैलरी एवं प्रेक्षा गृह का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और वहां लगाये गये प्रदर्शों का अवलोकन किया।
नीतीश कुमार ने बिहार सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की
पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार सुबह बिहार में सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की है। कल ही शनिवार सुबह उन्होंने पत्रकारों का पेंशन बढ़ाने का ऐलान किया था।
बिहार में पत्रकारों की पेंशन राशि में बढ़ोतरी का एनयूजे ने किया स्वागत
बिहार सरकार द्वारा सेवानिवृत पत्रकारों की पेंशन राशि को बढ़ाकर 15 हजार किये जाने का नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) ने स्वागत किया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश प्रवीर और महासचिव कृष्णकांत ओझा ने कहा है कि पिछले कई वर्षों से पत्रकारों व पत्रकार संगठनों की ओर से यह मांग की जा रही थी।
बढ़ते अपराध पर चिराग पासवान का तंज, कहा– जिसे समर्थन मिला है, वही अपराध बढ़ा रहा है
बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान छिड़ गया है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा निशाना साधते हुए प्रदेश की बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता जताई है।
गया गैंगरेप केस पर भड़के तेजस्वी, बोले– बिहार में राक्षस राज, मोदी-नीतीश जिम्मेदार
गया में एंबुलेंस में हुए गैंगरेप मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि “प्यारे बंधुओं और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गया में होमगार्ड की बहाली में भाग लेने आई एक बेटी बेहोश होकर गिरी और उसी बेहोशी की हालत में प्रशासन द्वारा बुलाई गई एम्बुलेंस में ही उसके साथ गैंगरेप किया गया।
बिहार में 65 लाख वोटर सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने शुरू की छंटनी प्रक्रिया
बिहार में चल रहे विशेष सघन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के पहले चरण के बाद चुनाव आयोग ने एक अहम रिपोर्ट जारी की है। जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य की मतदाता सूची से 65 लाख से अधिक नाम हटाए जाने की संभावना है। यह निर्णय मृत, स्थानांतरित अथवा दोहराव वाले मतदाताओं की पहचान के आधार पर लिया गया है।
बिहार विधानसभा सत्र का अंतिम दिन भी हंगामेदार, कुछ देर चली कार्यवाही के बाद 2 बजे तक स्थगित
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन केवल 7 मिनट चलकर दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। जहां आज फिर विपक्ष ने सदन में खूब हंगामे किये। इस बीच स्पीकर नंदकिशोर यादव ने लोगों को शांत रहते हुए कहा कि आज इस सदन का आखिरी दिन है, आपका प्रस्ताव है आज के दिन शांत रहिए बैठ जाइये।
तेजस्वी यादव की जान को खतरा, राबड़ी देवी का दावा- अब तक 4 बार हो चुकी है हत्या की कोशिश
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दावा किया है कि उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की हत्या की पहले भी चार बार कोशिश की जा चुकी है। राबड़ी देवी ने सरकार से उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।