बिहार विधानसभा सत्र का अंतिम दिन भी हंगामेदार, कुछ देर चली कार्यवाही के बाद 2 बजे तक स्थगित

News Saga Desk

पटना। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन केवल 7 मिनट चलकर दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। जहां आज फिर विपक्ष ने सदन में खूब हंगामे किये। इस बीच स्पीकर नंदकिशोर यादव ने लोगों को शांत रहते हुए कहा कि आज इस सदन का आखिरी दिन है, आपका प्रस्ताव है आज के दिन शांत रहिए बैठ जाइये। इसके बावजूद काले कपड़ों में आए सभी विपक्षी दलों का हंगामा लगातार जारी रहा। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सदन में खड़े होकर विपक्ष को जमकर सुनाया। 

नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी और विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा हाय-हाय नहीं ये सब पूरा घाय-घाय है। ऐसा सब पहले पहनते थे। सब अनाप-शनाप पहनकर आते हो। उन्होंने राबड़ी देवी पर हमला करते ही हुए कहा कि यही बोली होगी तो सब एक जैसा कपड़ा पहनकर आए हैं। उन्होंने आगे कहा आप लोग यहां अपनी बातें रखें और दूसरों की सुनें। लेकिन यहाँ सब एक जैसा कपड़ा पहनकर सब अनाप-शनाप पहनकर आये हों। 

सदन सत्र के चौथे दिन भी हंगामे के बीच स्थगित कर दी गई थी। जहां लोगों ने एक दुसरे के उपर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाये थे। सदन के बाहर और नादर खूब गहमा-गहमी रही थी जिसके बाद सत्र को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया था। 


Read More News

Read More