बिहार: अपराधी का पीछा करते समय पलटी उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो, SI समेत 4 घायल
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदगंज के पास मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे उत्पाद विभाग की एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो होकरअचानक अनियंत्रित सड़क किनारे पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार एसआई सहित कुल चार लोग घायल हो गए।
संसद का मानसून सत्र: वोटों की कथित चोरी और SIR मुद्दे पर नहीं हुई सुनवाई, विपक्ष का संसद के बाहर जोरदार प्रदर्शन
संसद के मानसून सत्र के दौरान आज 22 जुलाई को विपक्षी गठबंधन INDIA ने बिहार में कथित “वोट चोरी” के खिलाफ सरकार और चुनाव आयोग को घेरा। विपक्ष का आरोप है कि राज्य में चल रही Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया के जरिए गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक तबकों के वोट सूची से नाम काटे जा रहे हैं।
सीपीआई ने तेजस्वी यादव को सौंपी 24 सीटों की लिस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर चर्चा चल रही है। इस बीच लेफ्ट पार्टी सीपीआई ने आईएनडीआई गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव को सोमवार 24 सीटों की लिस्ट सौंपी।
बिहार विधानसभा मानसून सत्र में विपक्ष का हंगामा: बढ़ते अपराध और SIR मुद्दे पर सरकार को घेरा
बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 21 जुलाई सोमवार से शुरू हो चुका है जो कि 25 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र के पहले ही दिन पहुंचे विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया और कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। इस दौरान कांग्रेस और माले विधायक काले कुर्ते और सफ़ेद पायजामे में विधानसभा पहुंचे।
पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या: सिर में गोली मारकर मौके पर छोड़ी बाइक, फरार हुए तीनों हमलावर
पटना में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक आदित्य कुमार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना, दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के सदावह गांव की है।
बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, बढ़ते अपराध और मतदाता सूची पर गरमाएगा विपक्ष
बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आज यानी 21 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 25 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा चुनाव से पहले यह आखिरी सत्र है, ऐसे में जबरदस्त हंगामे के आसार हैं। पिछली बार विधानसभा की कार्यवाही बजट सत्र के दौरान फरवरी और मार्च में हुई थी।
हरियाली को बढ़ावा देना, वृक्ष लगाना हर व्यक्ति का कर्तव्य : वसुंधरा लाल
सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय के पूर्व छात्र एवं मारवाड़ी
बिहार की कानून व्यवस्था पर बरसे चिराग और अखिलेश, कहा- लोगों में सुरक्षा को लेकर गहराई चिंता
बिहार में आये दिन हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर अपने X हैंडल पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने चिंता जताई है और कहा है कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है यहां पर आये दिन आपराधिक घटनाएं होती रहती है और सरकार को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है।
BJP का हमला तेजस्वी पर: “क्रेडिट चोर” बताकर जारी किया पोस्टर, RJD ने कहा- जुमलों से कब बाहर निकलेंगे?
बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच सत्ता और विपक्ष के बीच पोस्टर वार के साथ एक-दूसरे पर हमले जारी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने ऑफिशियल पेज पर एक पोस्टर लगाते हुए तेजस्वी को क्रेडिट चोर बताया है। इस पोस्ट में बीजेपी ने कहा है बिहार के लोग मस्त, क्रेडिट चोर तेजस्वी पस्त।