बिहार चुनाव 2025: महिला वोटरों को साधने के लिए CM नीतीश का नया दांव, शुरू किया ‘सुशासन का सार-आपके द्वार’ अभियान
सुशासन का सार-आपके द्वार अभियान के तहत रविवार को महिला जदयू प्रकोष्ठ की 40 टीमें रवाना हुईं। इन टीमों को प्रदेश जदयू कार्यालय से एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया।
20 अगस्त को पटना मेट्रो का पहला ट्रायल रन, प्रायोरिटी कॉरिडोर पर होगी स्पीड व सुरक्षा जांच
पटना मेट्रो का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 20 अगस्त से मेट्रो का ट्रायल शुरू किया जाएगा। पहले 15 अगस्त से ही ट्रायल शुरू होना था, लेकिन काम पूरा नहीं होने के कारण ट्रायल शुरू नहीं हो सका।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं की घर वापसी, कई दिग्गज लौटे पार्टी में
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) से पूर्व कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली है। पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद जहांगीर सहित कुछ अन्य नेता वापस पार्टी में शामिल हुए। जिसमें आबिद, बुधरा मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जावेद व अन्य शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर निर्वाचन आयोग ने बिहार से हटाए गए 65 लाख मतदाताओं की सूची जारी की
निर्वाचन आयोग ने उन सभी 65 लाख मतदाताओं की सूची जारी कर दी है, जिनके नाम वोटरलिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण का तहत हटाये गए थे। इन नामों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर डाल दी गई है। 14 अगस्त को दिए सुप्रीम कोर्ट के पारदर्शिता वाले आदेश के बाद निर्वाचन आयोग ने ये सूची जारी कर दी है।
पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी, कुख्यात विजय सहनी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
पटना पुलिस ने रविवार देर रात को कुख्यात अपराधी विजय सहनी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में दो गोली लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
राजद के भितरघातियों को सिखाया जाएगा
नवादा | राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता पूर्व विधान पार्षद सलमान रागिब मुन्ना ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल में रहकर भीतर घात करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
तेरापंथ महिला मंडल ने किया नींद को ताकत बनाने के विषय पर कार्यशाला
अररिया | फारबिसगंज तेरापंथ भवन के महाप्रज्ञ ध्यान कक्ष में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में प्रेक्षा प्रवाह:शक्ति और शांति की ओर के अंतर्गत विषय नींद को अपनी ताकत बनाएं विषय पर कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यशाला में महत्वपूर्ण समस्या अनिद्रा के साथ-साथ नींद को कैसे अपनी ताकत बनाये जाने विषय पर प्रशिक्षकों के द्वारा विचार प्रस्तुत किए गए।
बिहार के रोहतास में राहुल गांधी ने कहा-यह संविधान बचाने की है लड़ाई है
डेहरी आन सोन | बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ रविवार को रोहतास जिले के डेहरी आन सोन स्थित सुआरा हवाई अड्डा से शुरू हुई । इस दौरान यहां एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह संविधान बचाने की लड़ाई है। पूरे देश में भाजपा संविधान को मिटाने पर तुली हैं। जहां भी चुनाव होता है, ये जीतते हैं।
ऑल इंडिया प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन के जिला सचिव बने अभिषेक आनंद
अररिया | ऑल इंडिया प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन जिला इकाई की अध्यक्ष राशिद जुनैद की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नए जिला सचिव का दायित्व शिक्षक अभिषेक आनंद को समारोहपूर्वक सौपा गया।
एसएसबी ने नशीली दवाओं की तस्करी का प्रयास किया नाकाम
पूर्वी चंपारण | एसएसबी 71वी वाहिनी के जवानो ने नेपाल में तस्करी के लिए ले जाई जा रही नशीली दवाओं को पकड़ा है।उक्त कारवाई अठमोहान कैम्प के जवानों ने शनिवार की देर रात जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी गांव में की है।