सीसीपीए ने वीएलसीसी लिमिटेड पर मोटापा घटाने वाले भ्रामक विज्ञापनों के लिए 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने मशहूर वेलनेस और ब्यूटी कंपनी वीएलसीसी लिमिटेड पर मोटापा घटाने वाले भ्रामक विज्ञापनों के लिए 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
अनिल अंबानी के ठिकानों पर CBI की रेड, 2000 करोड़ रुपए के लोन फ्रॉड में FIR दर्ज
CBI ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) के खिलाफ 2,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के बैंक फ्रॉड के मामले में केस दर्ज किया है। CBI ने कंपनी के दफ्तरों और अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर शनिवार (23 अगस्त) छापेमारी भी की। यह फ्रॉड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ हुआ है।
राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने जुलाई में 2.72 करोड़ रुपये का रिफंड दिलाया
राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) ने जुलाई महीने में 27 क्षेत्रों में 7,256 उपभोक्ता शिकायतों का समाधान करते हुए 2.72 करोड़ रुपये का रिफंड दिलाया है। ई-कॉमर्स क्षेत्र में रिफंड संबंधी शिकायतों की संख्या सबसे अधिक 3,594 रही, जिसके परिणामस्वरूप 1.34 करोड़ रुपये का रिफंड हुआ।
ऑरिक स्मार्ट औद्योगिक शहर परियोजना में भूखंडों के आवंटन को मंजूरी
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शेंद्रा-बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र में भारत की पहली एकीकृत ग्रीनफील्ड स्मार्ट औद्योगिक सिटी परियोजना में कई कंपनियों को औद्योगिक भूखंडों के आवंटन को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं से 200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आएगा और लगभग 1,000 नौकरियों का सृजन होगा।
बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमतें
घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,760 रुपये से लेकर 1,00,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
जीएसटी के 5 फीसदी और 18 फीसदी स्लैब को जीओएम की मंजूरी, जीएसटी काउंसिल लेगा फैसला
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद के मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने जीएसटी के 5 फीसदी और 18 फीसदी के स्लैब को मंजूरी दे दी है। लग्जरी समानों को 40 फीसदी के दायरे में लाया जाएगा।
सर्राफा बाजार की गिरावट पर ब्रेक, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत
घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार जारी गिरावट पर आज ब्रेक लगता नजर आ रहा है। आज सोना 500 रुपये से लेकर 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में आज 900 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती दर्ज की गई है।
महेंद्र रियल्टर्स के शेयरों ने किया निराश, कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट
कंस्ट्रक्शन, स्ट्रक्चरल रिपेयर, बिल्डिंग रिहैबिलिटेशन और रेट्रोफिटिंग जैसे काम करने वाली कंपनी महेंद्र रियल्टर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में गिरावट के साथ एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को काफी निराश कर दिया।
वाणिज्यिक कोयला खदानों की 13वें दौर की नीलामी गुरुवार से शुरू करेगा कोयला मंत्रालय
कोयला मंत्रालय 21 अगस्त को नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी के 13वें दौर की शुरुआत करने जा रहा है। इस दौर में कुल 34 कोयला खदानों की पेशकश की जाएगी। इससे पहले कोयला मंत्रालय ने 27 मार्च को 12वें दौर की नीलामी की थी।
सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत
घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट लगातार जारी है। आज सोना 550 रुपये से लेकर 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है।