वाणिज्यिक कोयला खदानों की 13वें दौर की नीलामी गुरुवार से शुरू करेगा कोयला मंत्रालय

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। कोयला मंत्रालय 21 अगस्त को नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी के 13वें दौर की शुरुआत करने जा रहा है। इस दौर में कुल 34 कोयला खदानों की पेशकश की जाएगी। इससे पहले कोयला मंत्रालय ने 27 मार्च को 12वें दौर की नीलामी की थी।

कोयला मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में बताया कि वाणिज्यिक कोयला खदानों के 13वें दौर की नीलामी में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी मुख्य अतिथि और कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौर में कुल 34 कोयला खदानों की पेशकश की जाएगी, जिनमें 5 सीएमएसपी कोयला खदानें और 29 एमएमडीआर कोयला खदानें शामिल हैं। इनमें से 12 पूरी तरह से अन्वेषित और 22 आंशिक रूप से अन्वेषित हैं। इसके अलावा 12वें दौर के दूसरे प्रयास के तहत कोयला मंत्रालय 3 कोयला खदानों की पेशकश कर रहा है, जिनमें से 2 सीएमएसपी और 1 एमएमडीआर है।

कोयला मंत्रालय 2020 से वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी कर रहा है। मंत्रालय के मुताबिक इससे निवेश की संभावना और बढ़ेगी और घरेलू आपूर्ति मजबूत होगी।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More